कवर्धा–(27सितंबर)छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के आह्वान पर जिला कबीरधाम ने अपनी चार सूत्रीय मांगों को लेकर चरणबद्ध आन्दोलन की घोषणा की है।इसके तहत गत 11सितंबर दिन बुधवार को नगर में सफलतापूर्वक मशाल रैली निकाली भी गई आज 27 सितंबर को कर्मचारी-अधिकारी हजारों की संख्या मे अवकाश लेकर अपनी मांगो के समर्थन में एक दिवसीय धरना प्रदर्शनकर , नगर में रैली निकालकर नारे लगाते हुए राज्य सरकार के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा, इसमें दर्जनों कर्मचारी संगठन शामिल हुए अगर सरकार समय रहते कर्मचारीयो की जायज मांगो को नहीं मानती तो छत्तीसगढ़ के 33जिले एवं146विकास खंड में अक्टूबर माह में कभी भी अनिश्चितकालीन आंदोलन के लिए तैयार है। जिसमे प्रमुख मांग इस प्रकार है (1)मोदी जी गांरटी अनुसार प्रदेश के कर्मचारियों को केंद्र में समान 1जनवरी 2024 से 4%प्रतिशत मंहगाई भत्ता दिया जाय। साथ ही प्रदेश के कर्मचारियों को जुलाई 2019 से देयतिथि से मंहगाई का समायोजन जीपीएफ खाते में किया जाय। (2)मोदी जी की गारंटी के अनुसार प्रदेश के शासकीय सेवको को चार स्तरीय समय वेतनमान दिया जाय।(3)केंद्र के समान गृह भाड़ा भत्ता दिया जाय।(4)मोदी जी की गारंटी के अनुसार मध्यप्रदेश सरकार की भांति प्रदेश के शासकीय सेवको को अर्जित अवकाश नगदीकरण 240 दिन के स्थान पर 300 दिन किया जाय।।
कवर्धा में कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन का एकत्रीकरण राजमहल चौक स्थित राजीव गांधी पार्क में हुआ । वहां विभिन्न संगठनों के प्रमुखों ने 11 बजे से 2 बजे तक अपना – अपना उद्बोधन दिया; तथा चार सूत्री मांगों को पूरा करने हेतु शासन से सब ने अनुरोध किया 2:00 बजे के लगभग समस्त कर्मचारी गण दो-दो के कतार में राजीव गांधी पार्क से निकलकर राजमहल चौक से अंबेडकर चौक होते हुए दुर्गावती चौक गए । इस बीच लगातार बारिश होती रही इसके बावजूद सभी कर्मचारी अनुशासित ढंग से और पानी का भी आनंद लेते हुए कलेक्ट्रेट को पहुंचे जहां तहसीलदार श्री पटेल ने मुख्यमंत्री के नाम कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन से ज्ञापन को प्राप्त किया।

Spread the love

You missed

🎂 जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ 🎉 पंडरिया विधानसभा की लोकप्रिय एवं उत्कृष्ट विधायक श्रीमती भावना बोहरा जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ। 💐🎂 जनसेवा के प्रति आपकी निष्ठा, समर्पण एवं संवेदनशीलता वास्तव में प्रेरणादायी है। आपके नेतृत्व में पंडरिया विधानसभा विकास और प्रगति की नई ऊँचाइयों को छुए, यही हमारी मंगलकामना है। ईश्वर से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, सुख-समृद्धि एवं अपार सफलता प्रदान करें और आप इसी ऊर्जा, उत्साह एवं समर्पण के साथ सदैव जनसेवा करती रहें। 🌹 जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ एवं मंगलकामनाएँ। 🎉🎊 कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ संपादक — डी. एन. योगी की ओर से 🙏

🚩 हनुमान मंदिर में पहुंचा वानर राज, प्रसाद ग्रहण कर प्रतिमा के सामने झुका सिर; श्रद्धालुओं ने कहा—अद्भुत है यह आस्था! कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये, संपादक डी.एन. योगी की रिपोर्ट कवर्धा। वार्ड नंबर 9 स्थित कैलाश केदारनाथ मंदिर परिसर में रविवार शाम आस्था से जुड़ा एक अनोखा दृश्य देखने को मिला। मंदिर परिसर में वटवृक्ष के नीचे स्थित हनुमान मंदिर में प्रतिदिन श्रद्धालु पूजा-अर्चना कर प्रसाद चढ़ाते हैं। बताया जाता है कि एक वानर भी अक्सर यहां पहुंचकर प्रसाद ग्रहण करता है। 23 अगस्त 2026 की शाम करीब 6 बजे एक महिला द्वारा हनुमान जी को प्रसाद चढ़ाए जाने के दौरान वानर मंदिर के पास पहुंच गया। उसने प्रसाद ग्रहण किया और कुछ देर हनुमान जी की प्रतिमा के सामने बैठा रहा। तस्वीरों में उसका सिर प्रतिमा की ओर झुका हुआ नजर आ रहा है, जिसे श्रद्धालु हनुमान जी को प्रणाम करने जैसा भावपूर्ण दृश्य मान रहे हैं। इस पूरे दृश्य को मौके पर मौजूद डी.एन. योगी एवं संतोष नामदेव ने अपने मोबाइल कैमरे में कैद किया। देखते ही देखते यह दृश्य श्रद्धा और कौतूहल का विषय बन गया। इसी परिसर में भगवान शिव की पूजा-अर्चना के साथ महिलाओं की टीम द्वारा भजन-कीर्तन भी किया जाता है। मंदिर परिसर का यह शांत और भक्तिमय वातावरण इस अनोखे दृश्य के कारण और भी विशेष बन गया।  श्रद्धालुओं की आस्था है—वानर को बजरंगबली का स्वरूप माना जाता है। वहीं तस्वीरों में कैद यह दृश्य निश्चित रूप से लोगों के लिए भावनात्मक और आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। 🚩 जय श्री राम… जय बजरंगबली… हर हर महादेव! 🚩  फोटो: डी.एन. योगी एवं संतोष नामदेव  संपादक — डी.एन. योगी कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़