कवर्धा

कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ | डी एन योगी की बेबाक रिपोर्ट कबीरधाम में जमीन माफियाओं का आतंक — अवैध प्लाटिंग का खुला खेल, प्रशासन बना मूक दर्शक!

कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ | डी एन योगी की बेबाक रिपोर्ट
कबीरधाम में जमीन माफियाओं का आतंक — अवैध प्लाटिंग का खुला खेल, प्रशासन बना मूक दर्शक!
कवर्धा (कबीरधाम)।
जिले में इन दिनों अवैध प्लाटिंग का गोरखधंधा चरम पर है। बिना लेआउट, बिना डायवर्जन, बिना किसी कानूनी अनुमति के खेती की जमीनों को टुकड़ों में काटकर खुलेआम बेचा जा रहा है — और जिम्मेदार अधिकारी आंखों पर पट्टी बांधे बैठे हैं!
न नियम का डर, न कानून का खौफ!
भू-माफिया खुलेआम नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। ना कोई नक्शा पास, ना जमीन का वैध परिवर्तन — फिर भी लाखों रुपए में सौदे हो रहे हैं।
गरीब और मध्यम वर्ग के सपनों पर डाका!
भोली-भाली जनता को झूठे सपने दिखाकर उनकी जिंदगी भर की कमाई लूटी जा रही है। बाद में यही लोग रजिस्ट्री, मकान निर्माण और लोन के लिए दर-दर भटकने को मजबूर होंगे।
प्रशासन की चुप्पी = मिलीभगत?
इतना बड़ा खेल चल रहा है और कोई कार्रवाई नहीं! सवाल उठता है —
क्या अधिकारियों को इसकी जानकारी नहीं, या फिर सब कुछ “सेटिंग” के तहत चल रहा है?
अब नहीं तो कब?
जिले की जनता पूछ रही है —
कब जागेगा प्रशासन? कब लगेगी इन जमीन माफियाओं पर लगाम?
चेतावनी: बिना वैध दस्तावेज के प्लॉट खरीदना आपके भविष्य के साथ खिलवाड़ हो सकता है!
कबीर क्रांति की मांग:
अवैध प्लाटिंग करने वालों पर तत्काल सख्त कार्रवाई हो और जिम्मेदार अधिकारियों की भी जांच की जाए!

कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट

Spread the love

Related Articles

Back to top button