कवर्धा

कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट *जिले के 11 वरिष्ठ नागरिकों का एम्स रायपुर में हुआ सफल मोतियाबिंद ऑपरेशन* *अटल वयो अभ्युदय योजना से बुजुर्गों को मिला जीवन का नया उजाला*

कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट

*जिले के 11 वरिष्ठ नागरिकों का एम्स रायपुर में हुआ सफल मोतियाबिंद ऑपरेशन*

*अटल वयो अभ्युदय योजना से बुजुर्गों को मिला जीवन का नया उजाला*

कवर्धा। जिले में वरिष्ठ नागरिकों के जीवन को बेहतर बनाने की दिशा में सराहनीय पहल करते हुए अटल वयो अभ्युदय योजना के तहत मोतियाबिंद से पीड़ित 11 बुजुर्गों का सफल ऑपरेशन अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) रायपुर में कराया गया।

जिला स्तर पर विगत दिनों आयोजित विशेष शिविर के माध्यम से मोतियाबिंद से पीड़ित वरिष्ठ नागरिकों का चिन्हांकन किया गया। इसके बाद सहमति देने वाले हितग्राहियों को बेहतर उपचार के लिए अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान रायपुर भेजा गया, जहां सभी 11 मरीजों का सफलतापूर्वक ऑपरेशन किया गया। इनमें जनपद पंचायत कवर्धा से 4, पण्डरिया से 1, सहसपुर लोहारा से 4 तथा नगर पंचायत सहसपुर लोहारा से 2 वरिष्ठ नागरिक शामिल रहे। ऑपरेशन के बाद इन हितग्राहियों की संपूर्ण देखभाल भी सुनिश्चित की। ऑपरेशन के बाद पुनः जांच के लिए सभी को एम्स रायपुर ले जाया गया, जहां विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा उनकी आंखों की जांच की गई, आवश्यक दवाइयां दी गईं और सुरक्षित रूप से उन्हें वापस उनके घर तक पहुंचाया गया।

भारत सरकार, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, नई दिल्ली द्वारा वरिष्ठ नागरिकों हेतु अटल वयो अभ्युदय योजना संचालित की जा रही है। राज्य में समाज कल्याण विभाग उक्त योजना के क्रियान्वयन के लिए नोडल विभाग है। समाज कल्याण विभाग द्वारा जिले के वरिष्ठ नागरिकों से अपील की गई है कि यदि कोई 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के वरिष्ठ नगरिक योजनांतर्गत मोतियाबिंद सर्जरी का लाभ लेना चाहते हैं तो कार्यालयीन दिवस में जिला कार्यालय समाज कल्याण, जिला कबीरधाम में उपस्थित होकर आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं।

Spread the love

Related Articles

Back to top button