कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ | डी एन योगी की रिपोर्ट : घूसखोर रेंजर और डिप्टी रेंजर 50, हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) बिलासपुर की टीम ने अचानकमार टाइगर रिजर्व के सुरही रेंज में पदस्थ रेंजर और डिप्टी रेंजर को 50 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथों गिरफ्तार किया है। क्या है पूरा मामला? मिली जानकारी के अनुसार, रेंजर पल्लव नायक और डिप्टी रेंजर मनीष श्रीवास्तव ने एक प्रकरण में चालान जल्द पेश करने और जब्त वाहन को छोड़ने के एवज में पीड़ित से 70 हजार रुपये रिश्वत की मांग की थी। शिकायत के बाद ACB का ट्रैप लोरमी (जिला मुंगेली) निवासी अजीत कुमार वैष्णव ने इसकी शिकायत ACB बिलासपुर से की। सत्यापन में मामला सही पाए जाने पर ACB ने जाल बिछाया। ट्रैप की कार्रवाई दिनांक 26 मार्च 2026 को प्रार्थी को मित्र मिलन रेस्टोरेंट, कोटा में रिश्वत की पहली किश्त देने भेजा गया, जहां 50,000 रुपये लेते हुए डिप्टी रेंजर मनीष श्रीवास्तव रंगेहाथ पकड़े गए मौके पर रेंजर पल्लव नायक भी मौजूद थे, जो रिश्वत मांग में शामिल पाए गए पिछला पूरा घटनाक्रम दिसंबर 2025 में पीड़ित अपने साथियों के साथ सुरही रेंज गया था एयर गन के साथ बनाई गई एक रील सोशल मीडिया में वायरल हो गई वन विभाग ने कार्रवाई करते हुए वाहन जब्त किया और सभी को जेल भेजा जेल से छूटने के बाद मामले को जल्दी निपटाने के नाम पर रिश्वत मांगी गई कानूनी कार्रवाई मनीष श्रीवास्तव के खिलाफ धारा 7 पल्लव नायक के खिलाफ धारा 7 व 12 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 के तहत कार्रवाई जारी ACB की सख्त चेतावनी ACB ने आम जनता से अपील की है कि यदि कोई भी अधिकारी या कर्मचारी रिश्वत की मांग करता है तो तुरंत सूचना दें। पिछले 2 वर्षों में ACB बिलासपुर की यह 45वीं ट्रैप कार्रवाई है। कबीर क्रांति की अपील: भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाएं, आपका एक कदम सिस्टम बदल सकता है। Spread the love Post navigation कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट** अवैध शराब पर बड़ी कार्यवाही, दो अलग-अलग मामलों में आरोपियों के कब्जे से महुआ शराब व बिक्री हेतु रखी देशी मदिरा जप्त कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़*” खैरागढ़-छुईखदान-गंडई ब्राह्मण मातृशक्ति परिषद् ने धूमधाम से मनाई राम नवमी – डाली तिवारी