कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी. एन. योगी की रिपोर्ट शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला चरडोंगरी में विदाई समारोह का भावुक आयोजन

कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़
देखिये डी. एन. योगी की रिपोर्ट
शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला चरडोंगरी में विदाई समारोह का भावुक आयोजन
कवर्धा। शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला चरडोंगरी में कक्षा 8वीं के विद्यार्थियों के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का माहौल भावनाओं से भरा रहा, जहां विद्यार्थियों ने अपने विद्यालय जीवन के अनुभव साझा करते हुए गुरुजनों और साथियों का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर कक्षा 6वीं एवं 7वीं के विद्यार्थियों ने अपने बड़े भैया-बहनों को बैच लगाकर एवं उपहार भेंट कर सम्मानित किया। छोटे विद्यार्थियों ने अपने सीनियर्स के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए भावपूर्ण विदाई दी।
कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधान पाठक श्री विजय पांडे, शिक्षक राम सागर वर्मा, टंकेश्वर नाथ योगी एवं रेखा लहरें ने विद्यार्थियों को जीवन में आगे बढ़ने, शिक्षा के महत्व को समझने और अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए प्रेरित किया। शिक्षकों ने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।
इस मौके पर शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष हरिराम साहू द्वारा विद्यार्थियों और उपस्थित लोगों के लिए न्योता भोज का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शाला प्रबंधन समिति के सदस्य एवं ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और सभी बच्चों को शुभकामनाएं दीं।
विद्यालय परिवार ने विद्यार्थियों को दी नई उड़ान के लिए शुभकामनाएं, बच्चों की आंखों में दिखी भावुक विदाई की झलक।
कबीर क्रांति न्यूजझल रिपोर्ट – डी. एन. योगी




