कवर्धा

कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर ग्रामीण महिलाओं के लिए विशेष पहल, दिखाई गई फिल्म ‘लापता लेडीज’*

कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर ग्रामीण महिलाओं के लिए विशेष पहल, दिखाई गई फिल्म ‘लापता लेडीज’*

कवर्धा (कबीरधाम)। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कबीरधाम जिले में ग्रामीण महिलाओं के लिए एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। छत्तीसगढ़ एग्रीकॉन समिति द्वारा महिलाओं को थिएटर में सामाजिक संदेश से भरपूर फिल्म ‘लापता लेडीज’ दिखाई गई।

*महिलाओं के लिए प्रेरणादायक अनुभव*

मुख्य अतिथि मालती गर्ग ने कहा कि महिला दिवस मनाने की आवश्यकता हमें इसलिए पड़ती है क्योंकि आज भी समाज में कई जगह बेटियों को बराबरी के अवसर नहीं मिल पाते। उन्होंने बताया कि जब लड़कियों को शिक्षा और आगे बढ़ने का अवसर मिलता है, तो वे आत्मविश्वास के साथ अपने सपनों को पूरा कर सकती हैं और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकती हैं।

*फिल्म के जया और फूल कुमारी के किरदार पर चर्चा*

फिलम के जया के किरदार पर चर्चा करते हुए बताया गया कि जया का उदाहरण देते हुए बताया गया कि जब लड़कियों को शिक्षा और आगे बढ़ने का अवसर मिलता है, तो वे आत्मविश्वास के साथ अपने सपनों को पूरा कर सकती हैं और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकती हैं। साथ ही फिल्म के फूल कुमारी के किरदार पर भी चर्चा की गई। बताया गया कि फूल कुमारी ने ज्यादा पढ़ाई नहीं की थी और जो थोड़ा बहुत ज्ञान था, वह भी रूढ़िवादी सोच और झिझक के कारण खुलकर व्यक्त नहीं कर पाती

Spread the love

Related Articles

Back to top button