धर्मनिरपेक्षता का अर्थ धर्महीनता नहीं श्रीपाल शर्मा की कलम से कबीर क्रांति | ब्रेकिंग न्यूज़ आज के दौर में हिन्दू-धर्म अथवा हिन्दुत्व की आलोचना करना सबसे आसान काम बन गया है। विपक्ष के अनेक नेताओं—चाहे वह राहुल गांधी हों या अखिलेश यादव—के वक्तव्यों में बार-बार हिन्दू-धर्म या हिन्दुत्व पर प्रहार दिखाई देता है। मानो हिन्दू-धर्म को गाली देना फैशन बन गया हो। हमारे देश में अब उसी व्यक्ति को “सच्चा सेकुलर” या “धर्मनिरपेक्ष” कहा जाने लगा है, जो संस्कृति और प्राचीन परम्पराओं की निंदा करे। इस तरह हिन्दू-विरोध को धर्मनिरपेक्षता का नाम दे दिया गया है—यानी छद्म धर्मनिरपेक्षता ही आज धर्मनिरपेक्षता कहलाने लगी है। संविधान में ‘सेकुलर’ शब्द को ‘धर्मनिरपेक्षता’ से जोड़ा गया और यह प्रचारित किया गया कि राष्ट्र का धर्म से कोई लेना-देना नहीं होता। जबकि हिन्दू-धर्म को किसी एक परिभाषा में बाँधना सरल नहीं है। पंथ और धर्म में मूल अंतर यही है कि पंथ में एक महापुरुष, एक ग्रंथ और एक विशिष्ट पूजा-पद्धति होती है—जैसे ईसाइयत में ईसा मसीह और बाइबिल, इस्लाम में हज़रत मुहम्मद और क़ुरआन। हिन्दू-धर्म में ऐसी एकरेखीय व्यवस्था नहीं मिलती। इतिहास के पन्ने पलटें तो पता चलता है कि हिन्दू विचारों व परम्पराओं में पनपे भ्रष्टाचार और अंधविश्वास को दूर करने के लिए समय-समय पर अनेक विद्वानों और संतों ने नए पंथों का मार्ग प्रशस्त किया। गौतम बुद्ध ने बौद्ध-धर्म और महावीर ने जैन-मत का प्रवर्तन किया। इसी क्रम में स्वामी विवेकानन्द, संत तुकाराम और गुरु नानक जैसे महापुरुषों ने भी समाज को नई दिशा दी। लेकिन जैसे-जैसे नए पंथ और मजहब उभरे, वैचारिक कट्टरता को भी बल मिला। पंथ, मजहब और धर्म को एक-दूसरे का पर्याय मान लेने से ही विवाद शुरू हुए। विदेशी अवधारणा ‘सेकुलरिज़्म’ और भारतीय संदर्भ की ‘धर्मनिरपेक्षता’ को एक मान लेना एक बड़ी भूल रही। यदि संविधान में ‘सेकुलर’ का अनुवाद ‘धर्मनिरपेक्षता’ के स्थान पर ‘पंथ-निरपेक्षता’ या ‘सम्प्रदाय-निरपेक्षता’ किया गया होता, तो शायद इतनी भ्रांतियाँ पैदा ही न होतीं। आज अनेक राजनीतिक दल ‘सेकुलर’ शब्द को हथियार बनाकर हिन्दू या हिन्दुत्व की आलोचना करते हैं। वोट-बैंक की राजनीति में अल्पसंख्यकों को विशेषाधिकार देने की होड़ लगी है, जबकि हिन्दू हितों की बात करने वाले को तुरन्त ‘सम्प्रदायिक’ और ‘धर्मनिरपेक्षता-विरोधी’ घोषित कर दिया जाता है। परिणामस्वरूप ‘धर्मनिरपेक्ष’ शब्द हिन्दू-विरोध का पर्याय बनता जा रहा है। इस संदर्भ में स्वतंत्रता के बाद सोमनाथ मंदिर के पुनरुद्धार की घटना उल्लेखनीय है। तत्कालीन राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद को मंदिर की आधारशिला रखने का निमंत्रण दिया गया। वे सहर्ष तैयार हो गए। यह जानकर जवाहरलाल नेहरू ने आपत्ति जताई और पत्र लिखकर कहा कि राष्ट्रपति का इस प्रकार शिलान्यास में जाना संविधान के विपरीत होगा। डॉ. राजेन्द्र प्रसाद ने असहमति जताई—यहाँ तक कि पद से त्यागपत्र देने को भी तैयार हो गए। अंततः शिलान्यास हुआ और नेहरू ने चुप्पी साध ली। एक और उदाहरण संयुक्त राज्य अमेरिका का है, जो भारत की तरह एक धर्मनिरपेक्ष राज्य है। वहाँ राजकीय कार्यक्रमों और उद्घाटनों की शुरुआत अक्सर पादरी द्वारा प्रार्थना से होती है, जिसमें विभिन्न पंथों और राजनीतिक दलों के लोग शामिल रहते हैं—और किसी को आपत्ति नहीं होती। वहाँ के नागरिकों के अनुसार, धर्मनिरपेक्षता का अर्थ धर्महीनता नहीं, बल्कि सभी पंथों के प्रति समान सम्मान है। निष्कर्ष धर्मनिरपेक्षता का आशय किसी धर्म का विरोध नहीं, बल्कि सभी पंथों के प्रति निष्पक्षता है। इसे धर्महीनता या किसी एक धर्म-विरोध के रूप में प्रस्तुत करना न केवल अवधारणात्मक भूल है, बल्कि सामाजिक समरसता के लिए भी घातक है। — श्रीपाल शर्मा कबीर क्रांति | ब्रेकिंग न्यूज़ Spread the love Post navigation कबीर क्रांति | ब्रेकिंग न्यूज़ देखिए डी.एन. योगी की रिपोर्ट पदोन्नति को लेकर नगर पालिका अध्यक्ष से मिला शिक्षक फेडरेशन कवर्धा — छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन के जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में आज प्रतिनिधिमंडल ने नगर पालिका परिषद कवर्धा के अध्यक्ष चंद्र प्रकाश चंद्रवंशी से मुलाकात कर सहायक शिक्षक से शिक्षक पद पर पदोन्नति के लंबित मामलों पर विस्तार से चर्चा की। फेडरेशन के पदाधिकारियों एवं शिक्षकों ने अध्यक्ष महोदय के समक्ष अपनी समस्या रखते हुए बताया कि अनेक शिक्षक साथी 18–20 वर्षों से एक ही पद पर कार्यरत हैं, लेकिन अब तक उन्हें पदोन्नति का लाभ नहीं मिल पाया है। इससे शिक्षकों को न केवल आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है, बल्कि मानसिक रूप से भी वे प्रभावित हैं। फेडरेशन के जिला अध्यक्ष ने आग्रह किया कि इस गंभीर समस्या को शिक्षा मंत्री एवं संयुक्त संचालक, दुर्ग के समक्ष रखा जाए, ताकि नियमों के अनुरूप वरिष्ठता सूची के आधार पर शीघ्र पदोन्नति सुनिश्चित हो सके। इस पर नगर पालिका अध्यक्ष श्री चंद्रवंशी ने आश्वासन दिया कि वे संबंधित अधिकारियों एवं मंत्री से चर्चा कर नियम अनुसार पात्र शिक्षकों को जल्द से जल्द पदोन्नति का लाभ दिलाने के लिए आवश्यक पहल करेंगे। उपस्थित प्रमुख पदाधिकारी इस अवसर पर छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन के जिला अध्यक्ष प्रेम नारायण शर्मा राजू श्रीवास्तव (कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन, पूर्व जिला सचिव) सुरेश श्रीवास्तव (पूर्व प्राचार्य) केशलाल साहू (कार्यकारी जिला अध्यक्ष) राकेश खरे, शैलेंद्र सिंह राजपूत, हृदय राम टंडन, सरजू राम मरकाम, प्रदीप मांडवी, उमेश ठाकुर, डुमन पटेल, हीरालाल साहू सहित बड़ी संख्या में सहायक शिक्षक उपस्थित रहे। कबीर क्रांति | ब्रेकिंग न्यूज़ समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें: 9425558295 कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट *वनांचल ग्राम कामठी में दिखा आस्था, संस्कृति और जनकल्याण का दिव्य संगम, विधायक भावना बोहरा और श्रद्धालुओं ने किया सामूहिक रुद्राभिषेक* *पंडरिया विधायक भावना बोहरा के साथ ग्राम कामठी में 700 से अधिक जोड़ों और श्रद्धालुओं ने किया 151 शिवलिंग में सामूहिक रुद्राभिषेक* *वनांचल ग्राम कामठी में शिवभक्ति की अनूठी झलक, विधायक भावना बोहरा के साथ सैकड़ों भक्तों ने 151 शिवलिंग में किया सामूहिक रुद्राभिषेक*