कवर्धा

कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट** जनपद पंचायत का असिस्टेंट इंजीनियर कार्यालय से नदारद,** होटल में बैठकर चला रहा निजी कारोबार! Borla (कबीरधाम)

कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट**

जनपद पंचायत का असिस्टेंट इंजीनियर कार्यालय से नदारद,** होटल में बैठकर चला रहा निजी कारोबार!
Borla (कबीरधाम)
जनपद पंचायत borla में पदस्थ असिस्टेंट इंजीनियर की कार्यप्रणाली इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है। विश्वसनीय सूत्रों और स्थानीय लोगों का आरोप है कि संबंधित असिस्टेंट इंजीनियर नियमित रूप से जनपद कार्यालय नहीं जाता, बल्कि अधिकतर समय एक निजी होटल में बैठकर समय बिताता देखा गया है।
सूत्रों के अनुसार, अधिकारी को शासन से नियमित रूप से वेतन दिया जा रहा है, लेकिन वह अपने शासकीय दायित्वों के बजाय निजी व्यवसाय पर अधिक ध्यान देता नजर आ रहा है। जनपद क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की निगरानी और तकनीकी जिम्मेदारियों को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि जब किसी निर्माण या विकास कार्य को लेकर असिस्टेंट इंजीनियर से संपर्क किया जाता है, तो वह कार्यालय में उपलब्ध नहीं मिलता। इससे पंचायत के कार्य प्रभावित हो रहे हैं और ठेकेदारों व ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
नियमानुसार, शासकीय अधिकारी का कार्यालय समय में मुख्यालय में उपस्थित रहना अनिवार्य होता है। यदि आरोप सही पाए जाते हैं, तो यह न केवल प्रशासनिक लापरवाही है बल्कि सरकारी नियमों का खुला उल्लंघन भी माना जाएगा।
अब देखना यह है कि जिला प्रशासन और जनपद पंचायत के वरिष्ठ अधिकारी इस मामले को कितनी गंभीरता से लेते हैं और क्या संबंधित असिस्टेंट इंजीनियर के खिलाफ कोई जांच या कार्रवाई की जाती है या फिर मामला फाइलों में ही दबकर रह जाएगा
कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे,, 9425558295

Spread the love

Related Articles

Back to top button