कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिए डी एन योगी की रिपोर्ट कांग्रेस जिला संगठन में अंदरूनी घमासान

कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़
देखिए डी एन योगी की रिपोर्ट
कांग्रेस जिला संगठन में अंदरूनी घमासान
कवर्धा के कार्यकर्ताओं में उबाल, बढ़ती नाराज़गी
कवर्धा | विश्वसनीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस जिला संगठन में गंभीर अंदरूनी असंतोष सामने आ रहा है। संगठन के जमीनी कार्यकर्ताओं में इस बात को लेकर तीखी नाराज़गी है कि कवर्धा के स्थानीय कार्यकर्ताओं को दरकिनार कर बाहरी चेहरों को प्रमुख पदों पर तरजीह दी जा रही है।
सूत्रों का कहना है कि जिन नेताओं और कार्यकर्ताओं ने वर्षों तक संघर्ष, आंदोलनों में सहभागिता और हर चुनाव में पार्टी के लिए मैदान में डटे रहकर काम किया, आज वही संगठनात्मक फैसलों से बाहर कर दिए गए हैं। इसके उलट, बाहर से आए कुछ चेहरों को अहम जिम्मेदारियाँ सौंपे जाने से कार्यकर्ताओं का मनोबल टूटता नजर आ रहा है।
कांग्रेस के भीतरखाने यह चर्चा तेज है कि यदि जिला संगठन की जिम्मेदारी कवर्धा के स्थानीय कार्यकर्ताओं को दी जाती, तो पार्टी जमीनी स्तर पर और मजबूत होती। लेकिन लगातार बाहरी नियुक्तियों से यह संदेश जा रहा है कि स्थानीय मेहनत और निष्ठा की कद्र नहीं।
नाराज़ कार्यकर्ताओं का आरोप है कि संगठन में कुछ चुनिंदा लोगों की मनमानी चल रही है, जिससे कांग्रेस की अंदरूनी एकजुटता कमजोर हो रही है। यदि समय रहते असंतोष दूर नहीं किया गया, तो इसका सीधा असर आगामी चुनावों पर पड़ सकता है।
बड़ा सवाल:
क्या कांग्रेस नेतृत्व कवर्धा के नाराज़ कार्यकर्ताओं की आवाज़ सुनेगा, या यह अंदरूनी कलह आने वाले दिनों में और विस्फोटक रूप लेगी?
जिला राजनीति में हलचल तेज।
कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़
देखिए डी एन योगी की रिपोर्ट




