कवर्धा

कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे ने बैगानी भाषा में शत प्रतिशत मतदान के लिए शपथ दिलाई

कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे ने बैगानी भाषा में शत प्रतिशत मतदान के लिए शपथ दिलाई

कवर्धा, । कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी  जनमेजय महोबे और स्वीप कार्यक्रम के जिला नोडल अधिकारी, जिला पंचायत सीईओ श्री संदीप कुमार अग्रवाल ने आज मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत जिले के सुदूर वनांचल क्षेत्र चिल्फी एवं लूप का भ्रमण किया। कलेक्टर श्री महोबे और सीईओ श्री अग्रवाल ने स्वामी आत्मानंद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चिल्फी में आयोजित मतदाता जागरूकता कार्यक्रम स्वीप में उपस्थित होकर बैगा आदिवासियों को मतदाता जागरूकता का संदेश देते हुए शत प्रतिशत मतदान करने की अपील की । इस दौरान कलेक्टर श्री महोबे ने सबको शपथ दिलाई एवं नारे के माध्यम से जनसमूह को इस मतदाता जागरूकता अभियान के साथ जोड़ा।
कार्यक्रम के दौरान रोचक बात ये रही कि कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे ने बैगानी भाषा में सबको मतदान के लिए शपथ दिलाई। जिसका समुदाय पर गहरा प्रभाव पड़ा। कलेक्टर को अपनी भाषा में बात करते देख उपस्थित बैगा मतदाताओं के चेहरे पर मुस्कान आ गई जिसके बाद स्वस्फूर्त अनेक लोगों ने बैगानी भाषा में शत प्रतिशत मतदान के लिए मंच में आकर अपील की। कार्यक्रम के दौरान मानव श्रृंखला बनाकर सबने शत प्रतिशत मतदान करने का संदेश दिया।कार्यक्रम में श्री मनीष भारती सीईओ जनपद पंचायत बोडला, एपीसी श्री अवधेश नंदन श्रीवास्तव सहित आत्मानंद विद्यालय के शिक्षक गण व बड़ी संख्या में क्षेत्र वासी उपस्थित थे।

Spread the love

Related Articles

Back to top button