कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट ,,,,उप मुख्यमंत्री अरुण साव का कल 9 जनवरी को पंडरिया नगर में आगमन, विधानसभा के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे, विधायक भावना बोहरा ने कहा- डबल इंजन भाजपा सरकार में पंडरिया विधानसभा को निरंतर विकास कार्यों की सौगात मिल रही है।

कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़
देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट
,,,,उप मुख्यमंत्री अरुण साव का कल 9 जनवरी को पंडरिया नगर में आगमन, विधानसभा के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे, विधायक भावना बोहरा ने कहा- डबल इंजन भाजपा सरकार में पंडरिया विधानसभा को निरंतर विकास कार्यों की सौगात मिल रही है।
9 जनवरी को पंडरिया नगर में छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव जी का आगमन हो रहा है। इस अवसर पर उनके मुख्य आतिथ्य में पीएमश्री स्वामी आत्मानंद स्कुल मैदान में सुबह 10 बजे से नगर पालिका परिषद् पंडरिया एवं नगर पंचायत पांडातराई अंतर्गत विभिन्न विकास व अधोसंरचना निर्माण कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया जाएगा। विधायक भावना बोहरा ने बताया की हम सभी के लिए अत्यंत हर्ष का विषय है कि 9 जनवरी को प्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग मंत्री अरुण साव का आगमन हो रहा है। इस दौरान उनके द्वारा पंडरिया विधानसभा वासियों को विभिन्न विकास कार्यों की सौगात दी जाएगी। उनके आगमन व स्वागत को लेकर तैयारियां जारी है और कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों में उत्साह स्पष्ट रूप से देखने को मिल रहा है। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध कलाकार विवेक शर्मा जी द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया है और मैं पंडरिया विधानसभा की समस्त जनता को भी आमंत्रित करती हूँ की वे इस कार्यक्रम में जरुर पधारें।
कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़
देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट
समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे, ,, 9425558295



