कवर्धा

कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट कवर्धा शहर के भीतर अतिक्रमण का बढ़ता संकट कवर्धा शहर में गुरुनानक गेट से लेकर सराफा लाइन तक सड़कों और फुटपाथों पर अतिक्रमण आम हो चुका है। कई दुकानदार 5 से 10 फीट तक दुकान के बाहर सामान फैलाकर व्यवसाय कर रहे हैं, जिससे आम नागरिकों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़
देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट
कवर्धा शहर के भीतर अतिक्रमण का बढ़ता संकट
कवर्धा शहर में गुरुनानक गेट से लेकर सराफा लाइन तक सड़कों और फुटपाथों पर अतिक्रमण आम हो चुका है। कई दुकानदार 5 से 10 फीट तक दुकान के बाहर सामान फैलाकर व्यवसाय कर रहे हैं, जिससे आम नागरिकों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
इस मार्ग पर पैदल चलना तक मुश्किल हो गया है, वहीं ट्रैफिक जाम की स्थिति रोज़मर्रा की समस्या बनती जा रही है। सवाल यह उठता है कि नगरपालिका और जिम्मेदार अधिकारी आखिर कब कार्रवाई करेंगे?
स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार शिकायतों के बावजूद अतिक्रमण हटाने की ठोस कार्रवाई नहीं हो रही, जिससे व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
अब देखने वाली बात यह होगी कि नगरपालिका प्रशासन कब जागेगा और शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए सख्त कदम कब उठाए जाएंगे?
कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट
समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे,, 9425558295

Spread the love

Related Articles

Back to top button