कवर्धा

कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट गंडई परिक्षेत्र में समग्र ब्राह्मण परिषद् छत्तीसगढ़ की जिला स्तरीय बैठक संपन्न

कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट

गंडई परिक्षेत्र में समग्र ब्राह्मण परिषद् छत्तीसगढ़ की जिला स्तरीय बैठक संपन्न
खैरागढ़–छुईखदान–गंडई।
उत्कृष्ट सामाजिक संगठन समग्र ब्राह्मण परिषद् छत्तीसगढ़ की जिला स्तरीय बैठक सोमवार को गंडई नगर के वार्ड क्रमांक 05 स्थित सामुदायिक भवन में गरिमामय वातावरण में संपन्न हुई। बैठक का उद्देश्य छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों में ब्राह्मण समाज के बीच सैद्धांतिक, वैचारिक एवं उद्देश्यात्मक एकरूपता स्थापित करना रहा।
बैठक की जानकारी देते हुए समग्र ब्राह्मण मातृशक्ति परिषद् खैरागढ़–छुईखदान–गंडई की जिलाध्यक्ष श्रीमती डाली तिवारी एवं जिला प्रभारी श्रीमती उमा चौबे ने बताया कि संगठन द्वारा समाज को संगठित कर सनातन धर्म और सामाजिक मूल्यों के संरक्षण की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।
कार्यक्रम की शुरुआत सभी सामाजिक स्वजनों द्वारा दीप प्रज्वलन एवं भगवान श्री परशुराम जी के पंचोपचार पूजन के साथ की गई। इस अवसर पर गंडई ब्राह्मण समाज की माताओं एवं बहनों ने रायपुर से पधारे समग्र ब्राह्मण परिषद् छत्तीसगढ़ के प्रतिनिधियों का तिलक कर पारंपरिक स्वागत किया।
बैठक में गंडई परिक्षेत्र ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष पं. गोपाल प्रसाद तिवारी, समग्र ब्राह्मण परिषद् छत्तीसगढ़ के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. भावेश शुक्ला “पराशर”, प्रदेश संयोजक पं. रामानुज तिवारी, मातृशक्ति परिषद् प्रांत प्रमुख श्रीमती प्रमिला तिवारी, दुर्ग संभाग मीडिया प्रभारी श्रीमती नूपुर तिवारी सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
सभी वक्ताओं ने अपने विचार रखते हुए ब्राह्मण समाज के हित, संगठनात्मक सुदृढ़ता तथा सनातन धर्म की रक्षा के लिए वैचारिक रूप से एकजुट होने पर बल दिया। साथ ही सामाजिक गतिविधियों में आपसी सहमति, समन्वय और सहयोग से कार्य करने का आह्वान किया गया।
बैठक का संचालन पं. रमेश कुमार शर्मा द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मातृशक्ति एवं सामाजिक स्वजनों की उपस्थिति रही, जिनमें प्रमुख रूप से
श्रीमती कालिंदी उपाध्याय, श्रीमती सीमा दुबे, श्रीमती भारती शर्मा, श्रीमती संध्या उपाध्याय, श्रीमती प्रीति तिवारी, पं. श्रीकांत तिवारी, श्रीमती अंजू पांडेय, श्रीमती राखी तिवारी, श्रीमती आरती तिवारी, श्रीमती मृदुला त्रिपाठी, श्रीमती रूपा उपाध्याय, श्रीमती स्वाति शर्मा, पं. राकेश तिवारी, पं. नारायण शर्मा, पं. चंद्रमणि चौबे, पं. घनश्याम तिवारी, पं. धन्नू प्रसाद तिवारी, पं. नारद प्रसाद पांडेय, पं. बालमुकुंद महाराज, पं. ओमकार तिवारी सहित बड़ी संख्या में सामाजिक बंधु उपस्थित रहे।
कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट
समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे,, 9425558295

Spread the love

Related Articles

Back to top button