कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट 26 जनवरी से “छत्तीसगढ़ महतारी अस्मिता रथ यात्रा” का शुभारंभ उच्च न्यायालय के आदेश की अवहेलना का आरोप, रेल रोको आंदोलन की चेतावनी
कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट
26 जनवरी से “छत्तीसगढ़ महतारी अस्मिता रथ यात्रा” का शुभारंभ
उच्च न्यायालय के आदेश की अवहेलना का आरोप, रेल रोको आंदोलन की चेतावनी
रायपुर | 28 दिसंबर 2025
छत्तीसगढ़ संयुक्त किसान मोर्चा एवं छत्तीसगढ़ी समाज पार्टी की संयुक्त प्रदेश स्तरीय बैठक आज दोपहर 1 बजे छत्तीसगढ़ी भवन, हांडीपारा रायपुर में संपन्न हुई। बैठक में छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण संग्राम सेनानियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 26 जनवरी 2026 (गणतंत्र दिवस) से “छत्तीसगढ़ महतारी अस्मिता रथ यात्रा” पूरे प्रदेश में निकाली जाएगी। इस यात्रा के माध्यम से जनजागरण किया जाएगा तथा समापन महासमुंद में होगा।
15 लाख सदस्य बनाने के लक्ष्य के साथ “सर्व छत्तीसगढ़िया किसान समाज” का गठन
बैठक में 15 लाख सदस्य बनाने के उद्देश्य से “सर्व छत्तीसगढ़िया किसान समाज” का गठन किया गया।
51 सदस्यीय अस्थायी समिति बनाई गई है, जिसका पूर्ण गठन दो दिनों में किया जाएगा।
बैठक की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण संग्राम सेनानी एवं किसान मोर्चा के संस्थापक इंजीनियर दाऊ जी. पी. चंद्राकर ने की।
उच्च न्यायालय के आदेश की अवमानना का गंभीर आरोप
बैठक में आरोप लगाया गया कि
महासमुंद जिलाधीश विनय कुमार लंगेह माननीय उच्च न्यायालय के आदेश का पालन नहीं कर रहे हैं।
अवैध करणी कृपा पावर प्राइवेट लिमिटेड को संरक्षण देकर आर्थिक लाभ के लिए प्रशासनिक शक्तियों का दुरुपयोग किया गया।
यह भी आरोप लगाया गया कि बिना किसी वैध आदेश के छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा को तुमगांव क्षेत्र में जेसीबी से हटाकर तुमगांव थाने में बंद किया गया, जो छत्तीसगढ़ की अस्मिता का अपमान है।
जिम्मेदार अधिकारियों पर बर्खास्तगी की मांग
बैठक में निम्न अधिकारियों पर तत्काल बर्खास्तगी की मांग की गई—
विनय कुमार लंगेह (जिलाधीश, महासमुंद)
जुगल किशोर पटेल (तहसीलदार)
मोहित कुमार अमिला (नायब तहसीलदार)
अजय त्रिपाठी (एसडीओपी)
मानसिंह भदौरिया, टीकाराम सारथी (तुमगांव थाना)
रेल रोको आंदोलन की चेतावनी
प्रदेश अध्यक्ष अनिल दुबे ने स्पष्ट कहा कि—
“यदि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा उच्च न्यायालय के आदेश के अनुरूप कार्यवाही नहीं की जाती है, तो किसान मोर्चा संविधान की शपथ के अनुसार प्रदेश चलाने की मांग को लेकर रेल रोको आंदोलन करेगा।”
उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ का आम नागरिक छत्तीसगढ़ महतारी की अस्मिता के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार है।
संविधान दिवस से सीधा सवाल
रथ यात्रा के माध्यम से किसान मुख्यमंत्री निवास तक पहुँचकर यह सवाल करेंगे—
“छत्तीसगढ़ महतारी को विष्णु देव सरकार ने क्यों बंदी बनवाया?”
बैठक में प्रमुख रूप से उपस्थित
जी.पी. चंद्राकर, अनिल दुबे, जागेश्वर प्रसाद, लालाराम वर्मा, शिवनारायण ताम्रकार, बृजबिहारी साहू, विमल ताम्रकार, अशोक कश्यप, नाथूराम सिन्हा, धर्मेंद्र यादव, लीलाधर पटेल, रूप सिंह निषाद, घनश्याम पटेल, कलीराम निषाद, कुमार बरिहा, फूलचंद नाग, सेवक नेताम, संतराम नेताम, भाव सिंह मांडवी, देवचंद नेताम, शिवलाल नेताम, पीताम्बर, सेतराम बोध, हिमांशु चक्रधारी, चंद्रप्रकाश साहू, श्यामू सेन, धीरेंद्र वर्मा, रोहन कोसरे, नागेश्वर यादव, सुरेश चंद्राकर, नीरज पाटिल, हीरालाल चंद्राकर, रुद्र कुमार साहू, श्रीमती राधाबाई सिन्हा, ललिता साहू, हीराबाई यादव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
जागेश्वर प्रसाद
छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण संग्राम सेनानी
प्रदेश प्रवक्ता – छत्तीसगढ़ संयुक्त किसान मोर्चा
मो. 94077 86350
कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट



