कवर्धा

कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़, देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट** गंगा नगर वार्ड नंबर 7 की बदहाली, पार्षद नदारद

कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़, देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट**
गंगा नगर वार्ड नंबर 7 की बदहाली, पार्षद नदारद
कवर्धा **गंगा नगर वार्ड क्रमांक 7 के रहवासी गंभीर समस्याओं से जूझ रहे हैं, लेकिन क्षेत्रीय पार्षद तिलक झरिया को न तो मोहल्ले की सुध है और न ही जनता की परेशानियों से कोई सरोकार।
नालियों में दो-दो दिनों तक पानी जाम,
सफाई कर्मी नियमित नहीं,
सिर्फ एक गली ऐसी है जहां पाइपलाइन बाहर होने के कारण सफाई नहीं हो पा रही,
स्थानीय लोगों का आरोप है कि पाइपलाइन को ज़मीन के अंदर कराने का आश्वासन स्वयं पार्षद तिलक झरिया ने दिया था, लेकिन महीनों बीत जाने के बाद भी वह सिर्फ कागजों तक ही सीमित रह गया।
हैरानी की बात यह है कि
इस समस्या की जानकारी नगर पालिका अध्यक्ष को भी दी गई,
वहां से भी “हो जाएगा” कहकर मामला टाल दिया गया,
लेकिन आज तक न तो पाइपलाइन जमीन के अंदर गई और न ही समस्या का समाधान हुआ।
मोहल्लेवासियों का सवाल –
क्या वार्ड की जिम्मेदारी सिर्फ चुनाव के समय याद आती है?
क्या विकास केवल फाइलों में ही होगा?
अब गंगा नगर के लोग बदहाली से तंग आ चुके हैं और जवाब चाहते हैं, आश्वासन नहीं।
प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से तत्काल हस्तक्षेप की मांग
देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट

Spread the love

Related Articles

Back to top button