कवर्धा

कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट – धान उपार्जन 2025-26 पहले ही दिन 306.8 क्विंटल की खरीदी, हड़ताल पर सरकार का बड़ा एक्शन! 3 समिति प्रबंधक बर्खास्त

कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट

– धान उपार्जन 2025-26
पहले ही दिन 306.8 क्विंटल की खरीदी, हड़ताल पर सरकार का बड़ा एक्शन! 3 समिति प्रबंधक बर्खास्त

कवर्धा, ।
कबीरधाम जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के धान उपार्जन का शुभारंभ आज विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुआ। शुरुआत ही मजबूत—जिले में 306.8 क्विंटल धान की खरीदी पहले दिन ही दर्ज!

कलेक्टर गोपाल वर्मा की कड़ी मॉनिटरिंग – व्यवस्था चाक-चौबंद

सभी धान खरीदी केंद्रों में नाप-तौल, कांटा–बांट, बारदाना, ड्रेनेज सहित हर सुविधा तैयार

किसानों को ZERO परेशानी के लक्ष्य पर प्रशासन

सहकारी समितियों की हड़ताल के बीच कलेक्टर की बड़ी पहल—अन्य विभागों के 108 अधिकारी समिति प्रबंधक के प्रभार में नियुक्त, खरीदी पूरी तरह सुचारू

बड़ी कार्रवाई: 3 समिति प्रबंधक बर्खास्त
कर्तव्य से लापरवाही, गैरहाज़िरी और कार्य में बाधा डालने पर
1️⃣ घनश्याम चन्द्रवंशी – ज़िन्दा
2️⃣ गंगादास मानिकपुरी – सहसपुर लोहारा
3️⃣ मनोज चन्द्राकर – चिल्फ़ी
को तत्काल सेवा समाप्त करने का आदेश।

कारण बताओ नोटिस के बावजूद न जवाब, न उपस्थिति → किसानों की सेवाएं प्रभावित → बोर्ड का सख्त फैसला → सेवा नियम कंडिका 16 के तहत तत्काल बर्खास्तगी।

शासन का सख्त रुख – धान खरीदी पर लागू एस्मा
सहकारी समितियों की हड़ताल को सरकार ने अवैध घोषित करते हुए धान उपार्जन को बाधित करने पर सीधी चेतावनी जारी की है।

सोमवार तक ड्यूटी पर नहीं लौटे तो…
सरकार ने साफ कहा—
“धान खरीदी रोकने की कोशिश बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अनुपस्थिति पर विधिसम्मत कड़ी कार्रवाई होगी।”

किसानों के हित में प्रशासन की कार्यशैली दमदार, उपार्जन केंद्रों पर काम पूरी रफ़्तार से जारी!

कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट

Spread the love

Related Articles

Back to top button