कवर्धा से देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़** विकास की नहीं, विनाश की सड़क! — कवर्धा में मरम्मत बजट डकार गया सिस्टम, जनता भुगत रही दर्द **
कवर्धा से देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट
कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़**
विकास की नहीं, विनाश की सड़क! — कवर्धा में मरम्मत बजट डकार गया सिस्टम, जनता भुगत रही दर्द **
कवर्धा**तारो से रेँगाखार तक जाने वाली मुख्य सड़क आज विकास नहीं, विनाश की तस्वीर बन चुकी है!
सरोधा, पलानीपाठ, केसदा, जामुनपानी और झलमला होते हुए मध्यप्रदेश सीमा तक पहुंचने वाला यह मार्ग इस समय गड्ढों में तब्दील हो चुका है — उखड़ा डामर, धंसे हिस्से और हादसों का डर हर रोज़ लोगों को त्रस्त कर रहा है।
हर साल PWD “मरम्मत” के नाम पर लाखों रुपये खर्च दिखाता है, पर सच्चाई सड़क पर साफ़ दिखाई देती है — ना मरम्मत, ना गुणवत्ता, बस कागज़ी काम और भ्रष्टाचार की परतें!
कलेक्टर के सख्त निर्देशों और गुणवत्ता नियंत्रण बैठकों के बावजूद विभाग की हालत जस की तस है। सवाल उठता है —
** क्या अब प्रशासनिक जवाबदेही सिर्फ कागज़ों में रह गई है?
** कब तक सिस्टम मरम्मत के नाम पर जनता को छलता रहेगा?
ग्रामीणों ने तत्काल तकनीकी जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।
लोक निर्माण विभाग की इस लापरवाही ने साबित कर दिया है —
“बजट खर्च हो रहा है, पर सड़क अब भी जनता के जख्म बढ़ा रही है!”
**कवर्धा **सड़क_घोटाला **PWD **जनता_की_आवाज़ *DNयोगी_रिपोर्ट *कबीरक्रांति_ब्रेकिंग_न्यूज़


