कवर्धा

*विजयादशमी पर मातारानी का भव्य जगराता कल गांधी मैदान में* *भजन सम्राट सोनू भाटिया की होगी प्रस्तुति* कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़

*विजयादशमी पर मातारानी का भव्य जगराता कल गांधी मैदान में*

*भजन सम्राट सोनू भाटिया की होगी प्रस्तुति*

कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़

कवर्धा। विजयादशमी (दशहरा) के पावन पर्व पर कवर्धा नगर में भक्तिरस से सराबोर मातारानी का भव्य जगराता आयोजित किया जा रहा है। आयोजन 2 अक्टूबर को रात्रि 8 बजे से गांधी मैदान, कवर्धा में जसगीत गायक भजन सम्राट सोनू भाटिया अपनी प्रस्तुति देंगे।

नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी नें बताया की छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध जसगीत गायक सोनू भाटिया (कोरबा) माता रानी के भजनों की संगीतमयी प्रस्तुति देंगे। भक्ति व श्रद्धा से ओतप्रोत यह कार्यक्रम नगरवासियों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा।आयोजन में विजय शर्मा उप मुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़ शासन एवं संतोष पाण्डेय, सांसद राजनांदगांव विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम का आयोजन नगर पालिका परिवार कवर्धा द्वारा किया जा रहा है। नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने नगरवासियों से सपरिवार कार्यक्रम में उपस्थित होकर भक्तिमय जगराता कार्यक्रम का लाभ लेने की अपील की है।

Spread the love

Related Articles

Back to top button