कवर्धा

कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़* राज्यपाल ने भोरमदेव मंदिर परिसर में किए बिहान स्टॉलों का अवलोकन, लखपति दीदियों से की मुलाकात

कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़*

राज्यपाल ने भोरमदेव मंदिर परिसर में किए बिहान स्टॉलों का अवलोकन, लखपति दीदियों से की मुलाकात

कवर्धा। छत्तीसगढ़ के राज्यपाल श्री रमेन डेका ने आज बाबा भोरमदेव मंदिर में पूजा-अर्चना के उपरांत मंदिर परिसर में छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) के अंतर्गत लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन किया। इस अवसर पर उन्होंने लखपति दीदियों से भेंटकर आत्मनिर्भरता की दिशा में किए जा रहे उनके प्रयासों की जानकारी ली।
राज्यपाल श्री डेका ने महिलाओं द्वारा अपनाए जा रहे नवाचारों तथा उनके जीवन में आए सकारात्मक परिवर्तनों की सराहना की। उन्होंने कहा कि बिहान योजना से जुड़कर ग्रामीण महिलाएं न केवल आर्थिक रूप से मजबूत हो रही हैं, बल्कि समाज में नई पहचान भी बना रही हैं।

Spread the love

Related Articles

Back to top button