ब्राह्मण समाज संगठन का प्रत्यक्ष राजनितिक गतिविधियों से कोई लेना देना नहीं, रायल सेलिब्रेसन का बैठक कॉंग्रेस प्रत्याशी का निजी बैठक- ब्राह्मण समाज ने संगठन का उपयोग कभी भी राजनितिक रूप से नही किया हम धर्म के – साथ खड़े है ब्राह्मण समाज किसी का समर्थन या विरोध नही करता ब्राह्मण समाज अपने धर्म के साथ खड़ा है-

ब्राह्मण समाज संगठन का प्रत्यक्ष राजनितिक गतिविधियों से कोई लेना देना नहीं, रायल सेलिब्रेसन का बैठक कॉंग्रेस प्रत्याशी का निजी बैठक-
ब्राह्मण समाज ने संगठन का उपयोग कभी भी राजनितिक रूप से नही किया हम धर्म के – साथ खड़े है
ब्राह्मण समाज किसी का समर्थन या विरोध नही करता ब्राह्मण समाज अपने धर्म के साथ खड़ा है–

कवर्धा – जैसा की आप सभी जानते है राज्य में विधानसभा चुनाव चल रहा है इस कड़ी में भिन्न भिन्न दल के लोग अपना प्रचार प्रसार कर रहे हैं. इसी कड़ी में मिडिया के माध्यम से एक खबर चल रहा है ब्राह्मण समाज से किसी प्रत्याशी ने आशीर्वाद लिया. इस तारतम्य में आज ब्राह्मण सामाजिक बैठक आहूत किया गया जिसमे समाज के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने भाग लिया.
बैठक में निर्णय लिया गया है समाज वर्तमान चुनाव की दृष्टि से अपना पक्ष सार्वजानिक कर दें ताकि राजनितिक दल अपने अनुसार तोड़ मरोड़ कर स्थिति को प्रदर्शित न करें समाज के समर्थन के नाम पर अपना राजनितिक रोटी न सेके इस विषय पर समाज का स्पष्ट संदेश है ब्राह्मण समाज कभी भी किसी भी निर्वाचन प्रक्रिया में सामाजिक संगठन का उपयोग प्रत्यक्ष राजनीति के लिए नहीं करता है. 27 अक्टूबर को कवर्धा के निजी होटल में आयोजित कार्यक्रम काँग्रेस पार्टी का निजी कार्यक्रम था. जिसमे संगठन की न कोई भागीदारी थी और न ही वहां संगठन के पदाधिकारी उपस्थित थे. वहां उपस्थित लोग या तो उस पार्टी के समर्थक थे या निजी आमन्त्रण पर वहां पहुचे थे कार्यक्रम के उद्देश्य से अनभिज्ञ थे.
चूँकि ब्राह्मण समाज हमेशा अन्य समाज को साथ लेकर चलता है सबका सम्मान करते हुए मार्गदर्शक की भूमिका का निर्वहन करता है. अतः यह सपष्ट संदेश ब्राह्मण समाज देना चाहता है हम अपने धर्म के साथ खड़े है सनातन परम्परा उनके मानबिंदुओं की सुरक्षा और सरक्षण के लिए संकल्पित है. हम सभी सनातन धर्मावलम्बियों के साथ सामूहिक सदभाव और सबके साथ लेकर आगे बढ़ने का भाव रखते है.
हम संगठन की ओर से कल के प्रकाशित खबर का खंडन करते हुए पुनः स्पष्ट संदेश देना चाहते है ब्राह्मण समाज संगठित रूप से धर्म के पक्ष में खड़ा है. कौन प्रत्याशी किस व्यक्ति से निजी समर्थन माँगता है वह उनका निजी विषय है. ब्राह्मण समाज सदैव सर्वे भवन्तु सुखिनः’ के भाव से कार्य करता है. कवर्धा वासियों के सुख समृधि और विकास की कामना करता है.


