कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट *भोरमदेव में शंखनाद कार्यक्रम का आयोजन कवर्धा**4 अगस्त 2025, सोमवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, जिला कबीरधाम के घोष विभाग द्वारा शंखनाद कार्यक्रम का आयोजन छत्तीसगढ़ का खजुराहो भोरमदेव पावन स्थल भोरमदेव मंदिर परिसर में किया गया।इस अवसर पर कुल 24 वादकों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया। आनक ,शंख ,वेणु ,ताल ,प्रणव,कुल छह रचनाएँ: शंख रचना किरण, उदय, श्रीराम, वेणु रचना प्रयोग एक, प्रयोग दो कार्यक्रम में आनक, वेणु, प्रणव एवं ताल के साथ सामूहिक घोष वादन प्रस्तुत किया गया। जिला घोष प्रमुख मनहरण वरबे ने बताया कि शंखनाद कार्यक्रम का यह दूसरा वर्ष है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार का घोष वादन स्वयंसेवकों के मन में उत्साह, साहस और उमंग का संचार करता है। इसे रणघोष भी कहा जाता है, जो युद्धकाल में उत्साह एवं वीरता जागृत करने वाला संगीत रहा है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इससे स्वयंसेवकों की शारीरिक, मानसिक एवं बौद्धिक क्षमता में वृद्धि होगी तथा वे किसी भी आपदा की परिस्थिति के लिए सदैव तैयार रहेंगे। भोरमदेव मंदिर परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम को देखकर जनसामान्य मंत्रमुग्ध होकर आनंदित हो उठे। इस अवसर पर सह जिला कार्यवाह रवि वर्मा, दुर्ग विभाग शारीरिक शिक्षण प्रमुख,जिला घोष प्रमुख मनहरण वरबे, जिला शारीरिक शिक्षण प्रमुख बीरेलाल पटेल,सह जिला शारीरिक शिक्षण प्रमुख राजकुमार विश्वकर्मा,पूर्व घोष प्रमुख ललित ठाकुर , घोष वादक दल तथा बाल एवं ज्येष्ठ स्वयंसेवक उपस्थित रहे। संजय धुर्वे *जिला प्रचार प्रमुख* राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जिला कबीरधाम 📱9907747011 Spread the love Post navigation कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट* उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने संपूर्णता अभियान के तहत तीन दिवसीय आकांक्षा हाट मेले का किया शुभारंभ* प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत के विजन में हर वर्ग, हर क्षेत्र और हर समुदाय की भागीदारी अनिवार्य है-उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा* संपूर्णता अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों एवं फ्रंटलाइन वर्करों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर किया सम्मानित* संपूर्णता अभियान में जिले ने पूरे प्रदेश में उल्लेखनीय प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक प्राप्त किया* उपमुख्यमंत्री सहित विधायकों और जनप्रतिनिधियों ने स्टॉल का अवलोकन कर समाग्री खरीदी* कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और उनके बेटे चैतन्य बघेल को सुप्रीम कोर्ट से झटका लगा है। दोनों ने शराब घोटाले से जुड़ी मनी लॉन्ड्रिंग जांच के मामले में ईडी की जांच, गिरफ्तारी और पूछताछ की वैधता को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी। सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें व्यक्तिगत राहत के लिए छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का रुख करने के निर्देश दिए हैं।