: *कवर्धा में कांग्रेस नेता का अनोखा प्रदर्शन, कीचड़ भरे गड्ढे में बैठकर जताया विरोध*

*भाजपा सरकार पर साधा निशाना, सड़क की मरम्मत और स्थायी समाधान की मांग*

कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़

देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट

कवर्धा जिले के राष्ट्रीय राजमार्ग बाईपास पर जानलेवा गड्डों और सड़क की बदहाल स्थिति के विरोध में कांग्रेस नेता तुकाराम चंद्रवंशी ने अनोखा प्रदर्शन किया। उन्होंने अपने समर्थकों के साथ मिलकर कीचड़ से भरे गड्ढे में बैठकर भाजपा सरकार के खिलाफ विरोध जताया।

*प्रदर्शन के दौरान जाम*

प्रदर्शन के चलते मार्ग पर लंबा जाम लग गया, जिससे कई एंबुलेंस फंस गईं और मरीजों को समय पर इलाज नहीं मिल सका। निजी वाहनों में भी कई बीमार और बुजुर्ग लोग थे जो घंटों जाम में फंसे रहे।

*उप मुख्यमंत्री पर निशाना*

प्रदर्शनकारियों ने उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के खिलाफ भी मोर्चा खोला। उन्होंने विजय शर्मा की तस्वीर कीचड़ में रखकर यह प्रतीकात्मक संदेश दिया कि यदि जनप्रतिनिधि आंख मूंदे रहेंगे, तो जनता की तस्वीर भी इसी कीचड़ जैसी होगी।

*जनता का समर्थन*

प्रदर्शन स्थल पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई और उन्होंने तुकाराम चंद्रवंशी के समर्थन में नारेबाजी की। जनता ने एकजुट होकर सड़क की मरम्मत और स्थायी समाधान की मांग की।

*सरकार की विफलता*

तुकाराम चंद्रवंशी ने कहा कि जब जिले में स्वयं उप मुख्यमंत्री और भाजपा विधायक हैं, तब भी यदि आम जनता ऐसी समस्याओं से जूझ रही है, तो यह सरकार की विफलता का जीता-जागता प्रमाण है।
: *कवर्धा में कांग्रेस नेता का अनोखा प्रदर्शन, कीचड़ भरे गड्ढे में बैठकर जताया विरोध*

*भाजपा सरकार पर साधा निशाना, सड़क की मरम्मत और स्थायी समाधान की मांग*

Spread the love

You missed