कवर्धाबलरामपुर

कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट* *छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में नशे में धुत हेडमास्टर का छात्राओं संग डांस*

कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़

देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट*

*छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में नशे में धुत हेडमास्टर का छात्राओं संग डांस*

कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ **छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के एक प्राइमरी स्कूल के हेडमास्टर का नशे में धुत होकर छात्राओं के साथ डांस करने का वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में हेडमास्टर मोबाइल में गाना बजाकर छात्राओं के साथ डांस करते हुए दिखाई दे रहा है।

*स्कूली बच्चों ने लगाए मारपीट के आरोप*

स्कूल के छात्र-छात्राओं ने आरोप लगाया है कि हेडमास्टर लक्ष्मी नारायण सिंह अक्सर नशे की हालत में स्कूल में आते हैं और बेवजह मारपीट करते हैं। बच्चों ने बताया कि उन्हें डर लगता है।

*कार्रवाई*

बलरामपुर DEO डीएन मिश्रा ने मामले का प्रतिवेदन मंगवाकर हेडमास्टर लक्ष्मी नारायण सिंह को सस्पेंड कर दिया है। हेडमास्टर का मुख्यालय डीईओ कार्यालय बलरामपुर तय किया गया है। प्रतापपुर विधायक शकुंतला पोर्ते ने भी नाराजगी जताई और कार्रवाई के निर्देश दिए।

Spread the love

Related Articles

Back to top button