कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट 1: महतारी वंदन योजना से लाखों महिला वंचित, भाजपा सरकार पर ***, पूर्व अध्यक्ष सीमा अनंत का आरोप 2: महिला कांग्रेस का आरोप, सरकार की कथनी और करनी में अंतर*

कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़
देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट
1: महतारी वंदन योजना से लाखों महिला वंचित, भाजपा सरकार पर ***, पूर्व अध्यक्ष सीमा अनंत का आरोप
2: महिला कांग्रेस का आरोप, सरकार की कथनी और करनी में अंतर*
कवर्धा**जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष सीमा अनंत ने आरोप लगाया है कि महतारी वंदन योजना से वंचित पात्र महिला हितग्राही आज भी सरकार के बाट जोह रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने विधानसभा चुनाव पूर्व घोषणा की थी कि 21 वर्ष से अधिक उम्र की सभी महिलाओं को इस योजना का लाभ दिया जाएगा, लेकिन आज भी लाखों महिलाएं इस योजना से वंचित हैं।
*प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी पर सवाल*
सीमा अनंत ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी कब पूरी होगी और कब तक भाजपा सरकार महिलाओं के साथ छल करती रहेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि जिन महिलाओं के दम पर भाजपा सरकार में काबिज हुई है, आज उन्हीं महिलाओं के साथ धोखा कर रही है।
*पेंशन धारी महिलाओं के साथ भी धोखा*
सीमा अनंत ने बताया कि इस योजना में पेंशन धारी महिलाओं के साथ भी धोखा किया जा रहा है। उनकी पेंशन से मिल रही राशि को महतारी वंदन का लाभ बताकर 500 रुपये की कटौती की जा रही है। उन्होंने कहा कि इससे साफ झलक रहा है कि सरकार की कथनी और करनी में अंतर है




