
ब्रेकिंग न्यूज़
कबीरधाम जिले में 2 और नए धान खरीदी केंद्र खोलने की मंजूरी मिली
खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 में नए धान उपार्जन केंद्रों की संख्या 8 हुई
जिले में अब कुल धान खरीदी केंद्रों की संख्या 102 हुई
कैबिनेट मंत्री श्री अकबर औऱ पंडरिया विधायक श्रीमती ममता चंद्राकर के प्रयासों से राज्य शासन में दी मंजूरी
कवर्धा, । राज्य शासन ने कबीरधाम जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 के लिए आज 2 औऱ नवीन धान खरीदी खोलने की मंजूरी प्रदान की है। नए धान खरीदी केंद्रों में सहसपुर लोहारा विकासखण्ड के गौरमाटी और पंडरिया विकासखण्ड के नवागांव टिकैत शामिल है। इस सीजन में कबीरधाम जिले में कुल 8 नए धान खरीदी केंद्र खुलेंगे। इससे पहले 6 नवीन धान खरीदी केंद्र की मंजूरी मिली थी। राज्य शासन द्वारा जारी पहली सूची में जिले में 06 नवीन धान खरीदी केन्द्र खोले जाने की अनुमति प्रदान थी जिसमें सहसपुर लोहारा विकासखण्ड में गोरखपुर कला, मोतिमपुर, क्षीरबांधा, कवर्धा विकासखण्ड में कान्हाभैरा, जरती, और बोडला विकासखण्ड बेंदरची शामिल है। अब जिले में कुल धान खरीदी केंद्रों की संख्या 102 हो गई है।
कैबिनेट मंत्री व कवर्धा विधायक श्री मोहम्मद अकबर तथा पंडरिया विधायक श्रीमती ममता चंद्राकर के प्रस्ताव के आधार पर कलेक्टर श्री रमेश कुमार शर्मा ने राज्य शासन को स्वीकृति के लिए भेजा था।
बोडला, सहसपुर लोहारा, कवर्धा और पंडरिया विकासखण्ड के किसानों ने कवर्धा विधायक व कैबिनेट मंत्री श्री अकबर तथा पंडरिया विधायक श्रीमती चंद्राकर से भेंट कर नए धान खरीदी केन्द्र खोलने की मांग रखी थी। जिले में नए धान खरीदी खोलने की मंजूरी मिलने के बाद किसानों की मांग पूरी हो गई। जिले के किसानों में उत्साह का वातावरण बना हुआ है।
कलेक्टर श्री रमेश कुमार शर्मा ने नवीन धान उपर्जान केन्द्रों के लिए स्थल चयन करने के निर्देश दिए है। उन्होने संबंधित एसडीएम और तहसीलदार को शीघ्र स्थल चयन करने और धान खरीदी शुरू करने के लिए आवश्यक सभी तैयारियों शीध्र पूरा करने के निर्देश दिए है। साथ ही उपार्जन के लिए डाटा एंट्री आपरेटर एवं अन्य स्टाफ की व्यवस्था समिति करने के निर्देश दिए है।



