कवर्धादुर्ग

कैबिनेट एवं कबीरधाम जिले के प्रभारी मंत्री श्री टीएस सिंहदेव कवर्धा में करेंगे ध्वजारोहण

कैबिनेट एवं कबीरधाम जिले के प्रभारी मंत्री श्री टीएस सिंहदेव कवर्धा में करेंगे ध्वजारोहण

कवर्धा ,,डी एन योगी संपादक कबीर क्रांति

कवर्धा,,प्रदेश के स्वास्थ्य, पँचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री टीएस सिंहदेव राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त को कवर्धा में आयोजित मुख्य समारोह में ध्वजारोहण करेंगे। कबीरधाम जिले के जिला मुख्यालय कवर्धा के पीजी कॉलेज के मैदान में ध्वजारोहण का मुख्य समारोह का आयोजन किया जाएगा। कैबिनेट मंत्री श्री सिंहदेव निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 15 अगस्त कोसुबह 9ः00 बजे ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे। पश्चात् प्रदेश के मुख्यमंत्री का जनता के नाम संदेश का वाचन करेंगे।

Spread the love

Related Articles

Back to top button