मतगणना हेतु 23 मई को प्रातः 7 बजे खुलेगा स्ट्रांग रूम
अभ्यर्थी या उनके निर्वाचन अभिकर्ता रह सकते हैं उपस्थित
कवर्धा, लोकसभा निर्वाचन 2019 के मतदान के पश्चात् स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रखे गये ईव्हीएम स्ट्रांग रूम 23 मई को प्रातः 7 बजे खोला जायेगा। इस अवसर पर अभ्यर्थी या उनके निर्वाचन अभिकर्ता उपस्थित रह सकते हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अवनीश कुमार शरण ने बताया कि मतगणना का कार्य प्रातः 8 बजे से शुरू होगा। उन्होंने बताया कि लोकसभा निर्वाचन के बाद 71 पडंरिया एवं 72 कवर्धा विधानसभा क्षेत्र के इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईव्हीएम) आदर्श कृषि उपज मंडी समिति तालपुर कवर्धा में स्थित स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रखा गया है।




