कवर्धा

भारतीय किसान संघ की मांग: सरदार पटेल सहकारी शक्कर कारखाना में मोलासिस की बिक्री खुले बाजार में हो किसानों के हितों की अनदेखी: भारतीय किसान संघ ने सरदार पटेल सहकारी शक्कर कारखाना प्रबंधन से जवाबदेही की मांग की – कारखाने में आवश्यकता से अधिक कर्मचारियों की छंटनी की जाए।

किसानों के हितों की अनदेखी: भारतीय किसान संघ ने सरदार पटेल सहकारी शक्कर कारखाना प्रबंधन से जवाबदेही की मांग की - कारखाने में आवश्यकता से अधिक कर्मचारियों की छंटनी की जाए।


कवर्धा डी एन योगी कबीर क्रांति

भारतीय किसान संघ की मांग: सरदार पटेल सहकारी शक्कर कारखाना में मोलासिस की बिक्री खुले बाजार में हो

किसानों के हितों की अनदेखी: भारतीय किसान संघ ने सरदार पटेल सहकारी शक्कर कारखाना प्रबंधन से जवाबदेही की मांग की

– कारखाने में आवश्यकता से अधिक कर्मचारियों की छंटनी की जाए।

भारतीय किसान संघ ने सरदार वालभ भाई पटेल सहकारी शक्कर कारखाना पंडरिया कबीरधाम के प्रबंध निदेशक को एक पत्र लिखा, जिसमें कारखाने द्वारा उत्पादित मोलासिस को खुले बाजार में बेचने की मांग की गई। पत्र में कहा गया है कि कारखाना द्वारा मोलासिस को बहुत कम रेट में निजी एथेनॉल कंपनी को बेचा जा रहा है, जिससे कारखाने को सालाना करोड़ों रुपये का नुकसान हो रहा है।

भारतीय किसान संघ ने यह भी आरोप लगाया है कि निजी कंपनी उच्च अधिकारियों से मिलकर कारखाने को बंद करने की साजिश रच रही है, ताकि बाद में उसका स्वामित्व प्राप्त किया जा सके। संघ ने कारखाना प्रबंधन से निम्नलिखित मांगें की हैं:

– किसानों को गने की FRP राशि और अतिरिक्त शक्कर रिकवरी की राशि शीघ्र दी जाए।

– पूर्व वर्ष की भांति किसानों को प्रेसमड दिया जाए।

– कारखाने में आवश्यकता से अधिक कर्मचारियों की छंटनी की जाए।

Spread the love

Related Articles

Back to top button