कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल का नाम खराब कर रहे हैं कारखाना प्रबंधन,सड़क से लेकर सदन तक गूंजा मामला

कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़
देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट
लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल का नाम खराब कर रहे हैं कारखाना प्रबंधन,सड़क से लेकर सदन तक गूंजा मामला
कवर्धा , छत्तीसगढ़ प्रदेश का चौथे शक्कर कारखाना कबीरधाम के पंडरिया विकासखंड ग्राम बिसेसरा में स्थापित है ।कारखाना शक्कर उत्पादन में देश में प्रथम स्थान पर पुरस्कृत भी हो चुका हैं और तरह तरह की कीर्तिमान भी हासिल प्राप्त किया है लेकिन प्रबंधन की घोर लापरवाही के चलते कारखाना की वित्तीय स्थिति खराब चल रहा हैं। कारखाना में गन्ना बेचने वाले किसानों की भुगतान भी नहीं कर पा रहा है जिसके चलते कारखाना बंद होने की स्थिति में है। यदि समय रहते ध्यान नहीं दिया गया तो कारखाना बंद हो जाएगा और डिफाल्टर घोषित हो जाएगा ।
प्रबंधन की लापरवाही
कारखाना प्रबंधन में बैठे अधिकारी कारखाना को दोनों हाथों से 24 घंटे लूटने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। शक्कर को खुलेआम बेचा जा रहा है। वहां पर मौजूद अधिकारी कर्मचारी केबल तार तक की चोरी करते पकड़े गए थे जिसका वीडियो सोशल मीडिया में कुछ दिन पहले भारी वायरल हुआ था। काली कमाई का जरिया बनाते हुए आवश्यकता से कई गुना कर्मचारियों की भर्ती किए है ।
लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल का नाम हो रहा है खराब
लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल देश के जाने माने हस्ती थे उन्होंने देश के महत्वपूर्ण पदों पर रहकर सेवाएं दी हैं जिसके चलते उनके नाम से कारखाना का नामकरण किया गया लेकिन आज प्रबंधन ने उनके को धूमिल करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे है।
कार्यरत अधिकारी कर्मचारियों की संपति की जांच की आवश्यकता
सरदार वल्लभ भाई पटेल सहकारी शक्कर कारखाना बिसेसरा पंडरिया में कार्यरत अधिकारी कर्मचारियों ने बेतहाशा तरीके से लुट कर अवैध संपत्ति बनाए है । यदि नियमानुसार इन अधिकारी कर्मचारियों की कारखाना में कार्य करने से पूर्व और आज की स्थिति में उनकी कमाई , वेतन और संपति की जांच की जाए तो तरह तरह की गड़बड़ियां उजागर होने की संभावनाओं से इंकार नहीं किया जा सकता। पता नहीं कितने लोग जेल की हवा खा सकते हैं ये तो जांच में ही पता चलेगा ।



