कवर्धा कबीर क्रांति थाना कवर्धा अंतर्गत ग्राम सरेखा के बैगाटोला में पुलिस का कड़ा एक्शन: 400 किलो मौहा लहान मौके पर नष्ट, अवैध कच्ची शराब बनाने वालों में हड़कंप**डी एन योगी कबीर क्रांति कवर्धा,,,जिले में मादक पदार्थों और अवैध शराब निर्माण के खिलाफ कबीरधाम पुलिस ने सख्त कदम उठाते हुए ग्राम सरेखा के बैगाटोला में बड़ी कार्रवाई की। **पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह (IPS)** के निर्देशानुसार और **अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेंद्र बघेल एवं श्री पंकज पटेल** के मार्गदर्शन में यह अभियान चलाया गया। छापेमारी का नेतृत्व **डीएसपी श्री कृष्ण कुमार चंद्राकर** और **कोतवाली थाना प्रभारी श्री लालजी सिन्हा** ने किया। पुलिस ने छापेमारी के दौरान अवैध शराब निर्माण में उपयोग होने वाले करीब **400 किलोग्राम मौहा लहान** को बरामद कर मौके पर ही नष्ट कर दिया। इस कार्रवाई के बाद अवैध कच्ची शराब बनाने वालों में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने इस कार्रवाई के जरिए स्पष्ट संदेश दिया है कि ऐसे कार्य किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह (IPS) ने जिले के नागरिकों से अपील की है कि वे अवैध शराब निर्माण और मादक पदार्थों के व्यापार जैसी गतिविधियों से पूरी तरह दूर रहें। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्य न केवल कानून के खिलाफ हैं, बल्कि समाज और परिवार के लिए भी बेहद खतरनाक हैं। कबीरधाम पुलिस मादक पदार्थों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए सख्त कार्रवाई कर रहा है। यदि किसी को इस प्रकार की गतिविधियों की जानकारी मिले, तो वे तुरंत पुलिस को सूचित करें। इस कार्रवाई से क्षेत्र में जागरूकता और पुलिस प्रशासन के प्रति भरोसा बढ़ा है। स्थानीय नागरिकों ने पुलिस की इस पहल की सराहना की और उम्मीद जताई कि इस तरह के अभियान आगे भी जारी रहेंगे। कार्यवाही के दौरान थाना कोतवाली से ASI कौशल साहू, उमा उपाध्याय तथा DRG से ASI दिलीप सोनकर एवं थाना कोतवाली व DRG के जवान उपस्थित थे। Spread the love Post navigation कलेक्टर ने क्रांति जलाशय नहर लाइनिंग निर्माण कार्य में लापरवाही पर जताई कड़ी नाराजगी, दिए सख्त निर्देश** कलेक्टर ने खराब लाइनिंग पैनल को उखाड़कर मानकों के अनुसार दोबारा निर्माण करने के दिए निर्देश**डी एन योगी कबीर क्रांति न्यूज़ कबीरधाम जिले के लिए 76वें गणतन्त्र दिवस रहा बेहद खास, दिल्ली में जिले को मिला विशेष सम्मान** बैगा परिवारों और कोटरा बुंदेली को गणतंत्र दिवस पर मिला राष्ट्रीय सम्मान** राष्ट्रपति के न्यौता पर दिल्ली पहुँचे कबीरधाम जिले के बैगा परिवार दिल्ली के गणतन्त्र दिवस समारोह में शामिल हुए** राष्ट्रपति महामहिम द्रौपति मुर्मू ने सभी का अभिनंदन किया**डी एन योगी कबीर क्रांति न्यूज़