कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट *तहसीलदार के बाबू पंकज सेन , एस डी एम के सतीश जायसवाल और शिक्षा विभाग के संलग्न शुभम देवांगन ने कार्यालय को बनाया रिश्वतखोरी का अड्डा* *छोड़े बड़े कार्यों में लेते है आवेदकों से लंबी रकम* *डिप्टी सीएम से विजय शर्मा से पीड़ितों ने किया शिकायत*

कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़
देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट
*तहसीलदार के बाबू पंकज सेन , एस डी एम के सतीश जायसवाल और शिक्षा विभाग के संलग्न शुभम देवांगन ने कार्यालय को बनाया रिश्वतखोरी का अड्डा*
*छोड़े बड़े कार्यों में लेते है आवेदकों से लंबी रकम*
*डिप्टी सीएम से विजय शर्मा से पीड़ितों ने किया शिकायत*
: कवर्धा , कबीरधाम जिला में अफसर शाही और रिश्वत खोरी पर लगाम लगने का नाम ही नहीं ले रहा है। इन रिश्वत खोर बाबुओं के शिकार जनप्रतिनिधियों के साथ साथ आम जनता भी परेशान हो रहे हैं। माह नवंबर में बोड़ला जनपद पंचायत में सरपंच ने एंट्री क्रॉप्शन ब्यूरो से रिश्वत खोर राउतकर बाबू का शिकायत किया जिसे एक लाख रुपए की बड़ी रकम के साथ रंगे हाथ पकड़ा गया बावजूद जिले में लगाम नहीं लग रहा है। जिला मुख्यालय के तहसील और एस डी एम कार्यालय में पदस्थ बाबुओं के रिश्वतखोरी से परेशान लोगों ने प्रदेश के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा से लिखित शिकायत किए हैं । अब देखने की बात है कि उन्हें संरक्षण दिया जाता हैं कि हटाया जाता है ।
बाबुओं के नामजद शिकायत
शिकायतकर्ताओं ने उपमुख्यमंत्री को दिए अपने लिखित शिकायत में स्पष्ट रूप से लिखा है कि तहसील आफिस कवर्धा एवं अनुविभागीय अधिकारी कवर्धा के कर्मचारियों द्वारा छोटे छोटे कार्यों के लिए पैसे कि मांग किया जाता है। पैसा जब तक नहीं देते है तब तक कार्य नहीं करते है। और पेशी को आगे बढ़ा दिया जाता है। तहसील ऑफिस के कर्मचारी तहसीलदार के बाबू पंकज सैन द्वारा जमीन सम्बंधित नामांतरण कार्य का आदेश कराने के लिए 5000 से लेकर 20000 तक मांग किया जाता है। इसी प्रकार अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) कवर्धा कर्मचारी अनुविभागीय अधिकारी के बाबु सतीश जायसवाल द्वारा डायवर्शन कार्य का आदेश कराने के लिए प्रति केस एवं प्रत्येक व्यक्ति से 15000 से 30000 रुपए तक मांग किया जाता है। इसी प्रकार अनुविभागीय अधिकारी कवर्धा में पदस्थ शिक्षा विभाग के बाबु शुभम देवांगन के द्वारा कृषि सम्बंधित त्रुटी सुधार कार्य के लिए प्रत्येक व्यक्ति आदेश कराने के लिए 5000 से 20000 रूपए तक मांग किया जाता है। साथ ही स्थाई जाति ,निवास के लिए प्रत्येक जाति के लिए 500 रूपए एवं स्थाई जाती के लिए 1000 रुपया कि मांग किया जाता है जिससे आम नागरिक को भारी परेशानी होती है।
कड़ी कार्यवाही की मांग
आवेदकों द्वारा डिप्टी सीएम को दिए आवेदन में मांग करते हुए लिखे हैं कि महोदय जी से निवेदन है कि उक्त कर्मचारियों पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही करते हुए अन्यत्र जगह स्थानान्तरण करने कि कृपा करे।जिससे आमजनता रिश्वत खोर बाबुओं से छुटकारा मिल सके और समय सीमा में लोगो का कार्य पूर्ण किया जा सके। शिकायत की प्रतिलिपि जिलाधीश जिला कबीरधाम को दिए है ।
इन्होंने किया शिकायत
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा से रिश्वत खोर बाबुओं की शिकायत सचिन वर्मा , राधेलाल चंद्रवंशी, श्याम शुक्ला ,आशीष भास्कर ,राजेश कुमार , यशवंत भट्ट सहित अन्य लोगों ने किया है ।अब देखना है कि शिकायत कर्ता पीड़ितों को न्याय कब तक मिलता है ।
*तहसीलदार के बाबू पंकज सेन , एस डी एम के सतीश जायसवाल और शिक्षा विभाग के संलग्न शुभम देवांगन ने कार्यालय को बनाया रिश्वतखोरी का अड्डा*
*छोड़े बड़े कार्यों में लेते है आवेदकों से लंबी रकम*
*डिप्टी सीएम से विजय शर्मा से पीड़ितों ने किया शिकायत*




