कवर्धा डी एन योगी कबीर क्रांति न्यूज़ **अवैध शराब और आपराधिक गतिविधियों के खिलाफ लोहारा पुलिस की प्रभावी कार्रवाई**डी एन योगी कबीर क्रांति न्यूज़ कवर्धा,,,पुलिस अधीक्षक **श्री धर्मेन्द्र सिंह (भा.पु.से.)** के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक **श्री पुष्पेन्द्र बघेल** एवं **श्री पंकज पटेल**, तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी **श्री कृष्ण कुमार चंद्राकर** के निर्देशन में थाना प्रभारी **लालमन साव** के नेतृत्व में लगातार अवैध शराब और जुए जैसी गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 28/12/2024 को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम सिल्हाटी बस स्टैंड के पास स्थित रवि चिकन सेंटर में अवैध शराब की बिक्री हो रही है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तत्काल रेड कार्रवाई करते हुए मौके से दो आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों में **रवि देवांगन** (पिता: शत्रोहन देवांगन, उम्र: 27 वर्ष, निवासी: सिल्हाटी) के कब्जे से एक काले-नीले रंग के थैले में 21 पौवा देशी प्लेन शराब (प्रत्येक 180 ML भरी हुई, कुल 3.780 बल्क लीटर, मूल्य ₹1890) और **आकाश जोगी** (पिता: स्व. भुवन जोगी, उम्र: 26 वर्ष, निवासी: लाखाटोला) के पास से शराब बिक्री की नगद रकम ₹400 जब्त की गई। गवाहों की उपस्थिति में जब्त सामग्री की कुल कीमत ₹2290 आंकी गई। दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना स/लोहरा में अपराध क्रमांक 352/24, धारा 34(1)(ख) आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया। जिले में अवैध शराब, जुआ और अन्य आपराधिक गतिविधियों के खिलाफ सख्त अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस आम जनता से अपील करती है कि किसी भी अवैध गतिविधि की जानकारी तत्काल स्थानीय पुलिस को दें। आपकी सूचना गोपनीय रखी जाएगी। Spread the love Post navigation *प्रधानमंत्री ने ‘मन की बात’ में बस्तर ओलंपिक को सराहा* *उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने सुनी प्रधानमंत्री की मन की बात**डी एन योगी कबीर क्रांति प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के कार्यों में लाएं तेजी: सीईओ जिला पंचायत**डी एन योगी कबीर क्रांति न्यूज़