कवर्धा

छत्तीसगढ़ विधानसभा सत्र के तीसरे दिन पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर प्रश्न उठाए। उन्होंने शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय, रायपुर में पॉज़िट्रॉन एमिशन टोमोग्राफ़ी (PET) स्कैन मशीन खरीदी में अनियमितता का मुद्दा उठाया।

कवर्धा डी योगी कबीर क्रांति

छत्तीसगढ़ विधानसभा सत्र के तीसरे दिन पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर प्रश्न उठाए। उन्होंने शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय, रायपुर में पॉज़िट्रॉन एमिशन टोमोग्राफ़ी (PET) स्कैन मशीन खरीदी में अनियमितता का मुद्दा उठाया

इसके अलावा, उन्होंने कबीरधाम जिले में रीपा के तहत औद्योगिक पार्कों की स्थापना, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत सड़कों के निर्माण, और स्वास्थ्य सेवाओं में वेंटिलेटर और ऑक्सीजन जनरेशन मशीन की खरीदी के बारे में प्रश्न पूछे।

 

लोक स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने बताया कि PET मशीन की खरीदी में अनियमितता पाई गई थी, जिसके आधार पर छत्तीसगढ़ शासन चिकित्सा शिक्षा विभाग द्वारा PET CT के क्रय में किए गए भ्रष्टाचार के संबंध में संचालक चिकित्सा शिक्षा को प्रकरण में तत्काल एफआईआर दर्ज कराने हेतु निर्देशित किया गया था।

 

उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने बताया कि कबीरधाम जिले में 8 औद्योगिक पार्कों की स्थापना की जानी है, जिनके लिए 16 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। उन्होंने यह भी बताया कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 26 सड़कों के निर्माण के लिए स्वीकृति दी गई है।

 

स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने बताया कि कबीरधाम जिले में वित्तीय वर्ष 2023-24 और 2024-25 में वेंटिलेटर और ऑक्सीजन जनरेशन मशीन का क्रय नहीं किया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि पीएम केयर्स से 1 वेंटिलेटर प्राप्त हुआ है, जो वर्तमान में चालू अवस्था में है।

Spread the love

Related Articles

Back to top button