कवर्धा

जिला पंचायत उपाध्यक्ष कैलाश चंद्रवंशी के जन्मदिन पर शिक्षक फेडरेशन ने दी बधाई, शिक्षकों की प्रमुख मांगों पर हुई चर्चा** कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट

जिला पंचायत उपाध्यक्ष कैलाश चंद्रवंशी के जन्मदिन पर शिक्षक फेडरेशन ने दी बधाई, शिक्षकों की प्रमुख मांगों पर हुई चर्चा**

कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट

कवर्धा**    छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन कबीरधाम के जिलाध्यक्ष प्रेम नारायण शर्मा के नेतृत्व में जिला पंचायत के उपाध्यक्ष एवं सहज, सरल व्यक्तित्व के धनी, मिलनसार माननीय कैलाश चंद्रवंशी जी के जन्मदिन के अवसर पर उनसे भेंट-मुलाकात कर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं।

इस अवसर पर फेडरेशन के पदाधिकारियों एवं शिक्षकों ने माननीय कैलाश चंद्रवंशी जी के स्वस्थ, सुखमय एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। उपस्थित शिक्षकों ने कहा कि उनका सहज, सरल एवं मिलनसार व्यवहार सभी को प्रभावित करता है तथा वे शिक्षक एवं कर्मचारी हितों से जुड़े विषयों को गंभीरता से सुनते हैं।

शिक्षकों की प्रमुख मांगों पर हुई चर्चा

जन्मदिन के अवसर पर सौहार्दपूर्ण भेंट-मुलाकात के साथ ही शिक्षक फेडरेशन द्वारा शिक्षकों की प्रमुख समस्याओं एवं मांगों को लेकर जिला उपाध्यक्ष कैलाश चंद्रवंशी जी से चर्चा की गई।

चर्चा के दौरान प्रमुख रूप से वेतन विसंगति दूर करने, शिक्षकों के लिए TET की अनिवार्यता को समाप्त करने तथा VSK ऐप में आ रही तकनीकी समस्याओं का शीघ्र निराकरण करने सहित शिक्षकों से जुड़े विभिन्न विषयों को उनके समक्ष रखा गया।

फेडरेशन के पदाधिकारियों ने कहा कि शिक्षकों को अपने शैक्षणिक दायित्वों का निर्वहन सुचारु रूप से करने के लिए उनकी जायज समस्याओं का समाधान आवश्यक है। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष श्री कैलाश चंद्रवंशी जी ने शिक्षकों की बातों को गंभीरता से सुना।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष प्रेम नारायण शर्मा, जिला संयोजक राजेन्द्र शर्मा, कार्यकारी जिलाध्यक्ष केशलाल साहू, ब्लॉक अध्यक्ष लोकेंद्र सिंह चंद्रवंशी, शंकर पाली, संजय साहू, रामचंद साहू सहित बड़ी संख्या में शिक्षक उपस्थित रहे।

अंत में छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन कबीरधाम के समस्त पदाधिकारियों एवं शिक्षकों ने माननीय कैलाश चंद्रवंशी जी को जन्मदिन की पुनः हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उनके उज्ज्वल, स्वस्थ एवं सुखमय भविष्य की कामना की।

Spread the love

Related Articles

Back to top button