Uncategorized

ग्रामीणों का मानना है कि ठेकेदार और विभागीय अधिकारियों के मिली भगत के चलते ही पुल निर्माण कार्य नहीं हो पाया है। उन्होंने ठेकेदार और विभाग के अधिकारियों को जिम्मेदार बताया है

कवर्धा डी एन योगी कबीर क्रांति

ग्रामीणों का मानना है कि ठेकेदार और विभागीय अधिकारियों के मिली भगत के चलते ही पुल निर्माण कार्य नहीं हो पाया है। उन्होंने ठेकेदार और विभाग के अधिकारियों को जिम्मेदार बताया है।

कवर्धा जिले के बोड़ला विकासखंड में सेतु निगम द्वारा बनाई जा रही पुल के निर्माण में हो रही देरी से स्थानीय लोगों को बहुत परेशानी हो रही है। लगभग 4 वर्ष बीतने के बाद भी पुल का निर्माण पूरा नहीं हो पाया है, जिससे सैकड़ों बैगा आदिवासी परिवार के लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

पुल निर्माण में देरी के कारणों में सेतु निगम विभाग की प्रशासनिक अक्षमता और ठेकेदार की क्षमता में कमी शामिल हैं। ग्रामीणों का कहना है कि मैदानी क्षेत्र में यही काम समय रहते पूरा हो जाता, लेकिन वनांचल क्षेत्र में ऐसा नहीं होता है।

आवागमन में हो रही समस्याओं के कारण स्थानीय लोगों को बहुत परेशानी हो रही है। चार पहिया वाहन और दो पहिया वाहनों को नदी के बीच से ही घूम कर जाना पड़ रहा है, जिससे स्कूली बच्चों के कपड़े भी भीग जा रहे हैं।

ग्रामीणों का मानना है कि ठेकेदार और विभागीय अधिकारियों के मिली भगत के चलते ही पुल निर्माण कार्य नहीं हो पाया है। उन्होंने ठेकेदार और विभाग के अधिकारियों को जिम्मेदार बताया है।

Spread the love

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button