Uncategorized

उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के निर्देश पर वार्ड नंबर 22 निवासी आदित्य गुप्ता को किया व्हीलचेयर वितरण 

कवर्धा डी एन योगी कबीर क्रांति

उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के निर्देश पर वार्ड नंबर 22 निवासी आदित्य गुप्ता को किया व्हीलचेयर वितरण

कवर्धा,उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के निर्देश पर आज वार्ड नंबर 22 निवासी आदित्य गुप्ता को व्हीलचेयर प्रदान की गई। स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा आज आदित्य को व्हीलचेयर प्रदान किया गया। इससे आदित्य के जीवन में एक नई आशा और स्वतंत्रता का संचार हुआ है। अब वह अपनी दैनिक गतिविधियों में अधिक आत्मनिर्भर रह सकेंगे, जिससे उनके आत्मविश्वास में भी वृद्धि होगी। यह कदम उनके सपनों को साकार करने और समाज में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने में सहायक साबित होगा।

आदित्य गुप्ता ने उपमुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया और उनके प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस सहायता से उनके जीवन में एक नई उम्मीद आई है।

उल्लेखनीय है कि उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के निर्देश पर कबीरधाम जिले के दिव्यांगों को व्हील चेयर, ट्राइसाइकल सहित अन्य सहायक उपकरण प्रदान किए जा रहे हैं। इस पहल से दिव्यांगों को उनके दैनिक जीवन में सहूलियत होगी और वे अपनी स्वतंत्रता को बढ़ावा दे सकेंगे। यह कदम उनके जीवन स्तर को सुधारने और समाज में उनकी सक्रिय भागीदारी को सुनिश्चित करने में मददगार साबित होगा।

Spread the love

Related Articles

Back to top button