Uncategorized

पंडरिया में गन्ना खरीदी और पेराई सत्र का शुभारंभ हुआ। विधायक भावना बोहरा ने कार्यक्रम में कहा कि यह दिन किसानों के लिए खुशियों का दिन है, क्योंकि इस बार खरीदी और पेराई की प्रक्रिया को पहले से बेहतर बनाते हुए पूरी व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।

कारखाना प्रबंध संचालक उत्तर कुमार कौशिक ने किसानों को आश्वस्त किया कि इस बार गन्ना तौल और खरीदी की प्रक्रिया पूरी तरह से पारदर्शी और व्यवस्थित होगी।

कवर्धा डी एन योगी कबीर क्रांति

विधायक ने डबल इंजन सरकार की प्रतिबद्धता और किसानों के लिए आर्थिक कदम की सराहना की। उन्होंने कहा कि सरकार ने हमेशा किसानों के हित में कार्य किया है और इस बार भी किसानों को उनके अधिकारों का पूरा भुगतान किया गया है।

Spread the love

Related Articles

Back to top button