कवर्धा

पुलिस ने एक कार से 27 लाख से अधिक नगदी कैश जब्त किया है. दरअसल, रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव के मद्देनजर पुलिस और प्रशासन की टीम द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है

रायपुर, कबीर क्रांति न्यूज़,पुलिस को चेकिंग अभियान के दौरान फिर से एक बड़ी कामयाबी मिली है. पुलिस ने एक कार से 27 लाख से अधिक नगदी कैश जब्त किया है. दरअसल, रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव के मद्देनजर पुलिस और प्रशासन की टीम द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में थाना पुरानी बस्ती क्षेत्र के भाटागांव में बने एसएसटी (स्थैतिक निगरानी दल) पॉइंट पर वाहन चेकिंग के दौरान बड़ी नकदी बरामद हुई है.
मिली जानकारी के अनुसार, आज एसएसटी टीम ने चेकिंग के दौरान कार (नंबर CG 08 AR 8800) को रोका. कार्यपालिक मजिस्ट्रेट राजकुमार सिंह परस्ते और गवाहों की उपस्थिति में कार की तलाशी ली गई. तलाशी के दौरान कार सवार के पास एक काले रंग का बैग मिला, जिसे जांचने पर उसमें 27 लाख 10 हजार रुपए की नकदी पाई गई.
एसएसटी टीम द्वारा जब उक्त व्यक्ति से नकदी से संबंधित वैध दस्तावेज मांगे गए, तो वह कोई भी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका. आदर्श आचार संहिता लागू होने के कारण इस नकदी को जब्त कर इनकम टैक्स विभाग को अग्रिम कार्रवाई के लिए भेज दिया गया है. बता दें कि 9 नवंबर को भी पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक बाइक से 8 लाख नगदी जब्त किया है. यह मामला पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र का था.

 

 

Spread the love

Related Articles

Back to top button