उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा आज कवर्धा विधानसभा क्षेत्र ग्राम धरमपुरा और बिरकोना में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा में शामिल हुए।

उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा आज कवर्धा विधानसभा क्षेत्र ग्राम धरमपुरा और बिरकोना में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा में शामिल हुए।
धरमपुरा में घोषणा//
- उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने धरमपुरा में शिशु मंदिर भवन के बाउंड्रीवाल के लिए 2 लाख, नट समाज के समुदायिक भवन के लिए 4 लाख रुपए, धानखरीदी स्थल में तार फिनीसिंग के लिए 2 लाख रुपए, सीसी सड़क के लिए 7 लाख रुपए,देने की घोषणा की। किसानों के मांग पर घरमपुरा में पटवारी भवन निर्माण के लिए प्रस्ताव और प्राथमिक स्कूल में एक शिक्षक की व्यवस्था कराने के निर्देश दिए। खण्ड शिक्षा अधिकारी ने बताया कि दो दिवस के भीतर धरमपुरा प्राथमिक स्कूल में शिक्षक की व्यवस्था हो जाएगी।
ग्राम बिरकोना में घोषणा
आंगनबाड़ी भवन मरम्मत के लिए 1 लाख रुपए, माध्यमिक स्कूल भवन के मरम्मत के लिए सभी आवश्यक कार्य करने,ज्योति कलश निर्माण के लिए 10 लाख रुपए देने की घोषणा की। उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने पूर्व संसदीय सचिव श्री मोती राम चंद्रवंशी की मांग पर ग्राम बिरकोना के 26 एकड़ तलाब में गांव का गन्दा पानी जाने से रोकने और अन्य आवश्यक सुधार के लिए आगामी बजट में शामिल कराने के लिए हर संभव प्रयास करने का आश्वाशन दिया।
स्कूली छात्रा की मांग पर उपमुख्यमंत्री ने ग्राम बिरकोना में स्कूल मैदान के लिए साफ-सफाई करने का आश्वासन दिया
उपमुख्यमंत्री ने कहा, प्रदेश सहित कबीरधाम जिले में शराब की अवैध बिक्री, सूखा नशा की बिक्री, और मादक पदार्थो सहित नशे की इंजेक्शन कि बिक्री पर तत्काल रोक लगनी चाहिए। इस काम मे लगें लोगो पर कार्यवाही करने के निर्देश दिए।




