कवर्धा

स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय में शाला प्रवेश उत्सव, नवप्रवेशी बच्चों का तिलक-माला और पुस्तकों से हुआ स्वागत** कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट

स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय में शाला प्रवेश उत्सव, नवप्रवेशी बच्चों का तिलक-माला और पुस्तकों से हुआ स्वागत**

कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट

कवर्धा। स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय कचहरी पारा कवर्धा में आज उत्साह और उमंग के साथ शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद कवर्धा के अध्यक्ष श्री चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी एवं शाला विकास समिति के पदाधिकारियों की उपस्थिति में नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं का स्वागत किया गया।

विद्यालय प्रांगण में सुबह करीब 11:30 बजे आयोजित कार्यक्रम में नए विद्यार्थियों को तिलक लगाकर, माला पहनाकर एवं पुस्तकें भेंट कर विद्यालय परिवार ने आत्मीय स्वागत किया।

 नए विद्यार्थियों में दिखा उत्साह

अंग्रेजी माध्यम की कक्षा पहली एवं कक्षा नवमी के नवप्रवेशी विद्यार्थियों का स्वागत किया गया। वहीं हिंदी माध्यम के कक्षा नवमी एवं कक्षा दसवीं के विद्यार्थियों को निशुल्क पाठ्य पुस्तकें वितरित की गईं। इस दौरान छात्राओं को जल्द ही शासन की योजना के तहत निशुल्क साइकिल वितरण किए जाने की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम के प्रारंभ में विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती ऊषा ठावरे ने अतिथियों एवं विद्यार्थियों का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता श्री गजेंद्र पांडेय ने किया, जबकि समापन अवसर पर वरिष्ठ व्याख्याता श्री प्रमोद शुक्ला ने सभी का आभार व्यक्त किया।

 विद्यालय विकास के लिए सहयोग का आश्वासन

कार्यक्रम में शाला विकास समिति अध्यक्ष श्री अजय कुमार गुप्ता, नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री पवन जायसवाल, पार्षदगण श्री मनोज गुप्ता, श्री शंभू देवांगन, श्री सोनू उपाध्याय, श्री हरीश कुंभकार एवं शिक्षाविद सदस्य डॉ. अतुल देव वर्मा सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

इस अवसर पर पार्षद श्री मनोज गुप्ता ने विद्यालय के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर सहयोग देने का आश्वासन देते हुए नवनिर्मित शाला भवन में वाटर कूलर उपलब्ध कराने की स्वीकृति दी।

 बच्चों से अध्यक्ष ने कहा— पढ़ाई पर दें पूरा ध्यान

नगर पालिका अध्यक्ष श्री चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चे नियमित रूप से पढ़ाई करें और अपने सर्वांगीण विकास पर ध्यान दें। उन्होंने विद्यालय की समस्याओं के समाधान के लिए प्राचार्य से समस्याओं को लिखित रूप में उपलब्ध कराने की बात कही, ताकि उनका उचित निराकरण किया जा सके।

नवीन कक्षा की पुस्तकें प्राप्त कर छात्र-छात्राओं के चेहरे पर खुशी और उत्साह नजर आया।

कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़

रिपोर्ट: डी एन योगी

कवर्धा

Spread the love

Related Articles

Back to top button