कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट *कबीरधाम पुलिस ने सुलझाई 04 महीने पूर्व हुए अंधे कत्ल की गुत्थी*

कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़
देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट
*कबीरधाम पुलिस ने सुलझाई 04 महीने पूर्व हुए अंधे कत्ल की गुत्थी*
कवर्धा,,कबीरधाम पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए 04 महीने पूर्व हुए अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझा ली है। विशेष जाँच टीम ने इस मामले में दो विधि से संघर्षरत बालकों को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने डंडे से पीट-पीटकर सफाईकर्मी की हत्या करना स्वीकार किया है।
*मामले का विवरण*
– दिनांक 08.02.2025 को कुकदुर पुलिस को एक अज्ञात व्यक्ति के रोड पर खून से लथपथ पड़े होने की सूचना मिली थी।
– पुलिस ने शव का पंचनामा और पोस्टमार्टम कराया, जिसमें डॉक्टर ने मृतक की मौत लाठी-डंडे से मारपीट कर हत्या किए जाने से होना पाया।
– विशेष जाँच टीम ने जांच के दौरान दोनों बालकों को पकड़ा, जिन्होंने हत्या करना स्वीकार किया।
*कार्रवाई*
– दोनों बालकों को गिरफ्तार कर विधिसंगत कार्यवाही की गई और माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
– इस मामले में पुलिस अधीक्षक कबीरधाम के निर्देशन में विशेष टीम का गठन किया गया था, जिसमें कई अधिकारी और कर्मचारी शामिल थे।




