कवर्धा में मेडिकल कॉलेज खुलने का रास्ता हुआ साफ़, सांसद संतोष पांडेय जिले में मेडिकल कॉलेज खुलवाने लगातार रहे प्रयासरत, नवीन मेडिकल कॉलेज भवन निर्माण के लिए ईटेंडर जारी। – सांसद ने प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री व केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री का जताया आभार।, ,, डी एन योगी कबीर क्रांति कवर्धा- राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के सांसद संतोष पांडेय के लगातार प्रयास व मांग पर जिले में मेडिकल कॉलेज खुलेगा। राज्य सरकार द्वारा नवीन मेडिकल कॉलेज भवन निर्माण के लिए 306 करोड़ रुपए राशि की प्रशासकीय स्वीकृति देने के पश्चात् ईटेंडर भी जारी कर दिया गया है। सांसद संतोष पांडेय जिले में मेडिकल कॉलेज खुलवाने के लिए लगातार प्रयासरत थे। सांसद पांडेय ने सन 2021 में दिल्ली लोकसभा में स्वास्थ्य सुविधाओं का मुद्दा उठाते हुए कबीरधाम जिले में मेडिकल कॉलेज खोलने की मांग प्रमुखता से की थी। इस संबंध में सांसद पांडेय ने तत्कालीन केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन को पत्र भी लिखा था। इसके बाद उन्होंने सन 2023 में तत्कालीन केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडवीया से मुलाक़ात कर जिले में मेडिकल कॉलेज खोलने का आग्रह करते हुए पत्र भी सौंपा था। इसके बाद केंद्र सरकार ने मेडिकल कॉलेज की स्वीकृति प्रदान की थी। इसके बाद राज्य सरकार ने भी भवन निर्माण के लिए प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान कर दी थी। अब निर्माण हेतु ईटेंडर भी जारी कर दिया गया है। इसके लिए सांसद पांडेय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय व केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा व पूर्व केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया का आभार व्यक्त किया है। सांसद संतोष पांडेय ने बताया कि कबीरधाम जिला आदिवासी बाहुल्य जिला है। जिले के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की बेहद आवश्यकता है। मेडिकल कॉलेज जिलेवासियों की बहुप्रतीक्षित मांग थी। मेडिकल कॉलेज के अभाव में जिले के मरीजों को राजधानी रायपुर या फिर अन्य दूरस्थ स्थित बड़े शहरों में इलाज हेतु जाना पड़ता है। कवर्धा से राजधानी रायपुर सहित बिलासपुर, राजनांदगांव, दुर्ग, भिलाई शहर की दूरी करीब सवा सौ किलोमीटर है। जबकि कबीरधाम जिले के वनांचल क्षेत्र बार्डर की दूरी जिला मुख्यालय से करीब 80 किमी है। वनांचल क्षेत्र में रहने वाले लोगों को स्वास्थ्य सुविधाओं का बेहतर लाभ नही मिल पाता। इसके चलते उन्हें कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। जिले में मेडिकल कॉलेज खुल जाने से लोगों को बड़ी राहत मिलेगी और स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार होगा। साथ ही जिले का विकास भी होगा। Spread the love Post navigation *पंडरिया विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से इंदौरी नगर पंचायत में अधोसंरचना निर्माण एवं विकास कार्यों के लिए मिली 1.49 करोड़ से अधिक की स्वीकृति* *उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने कवर्धा शहर को दी विकास की नई दिशा, 5 करोड़ 74 लाख 98 हज़ार रुपए के विभिन्न विकास कार्यों का किया भूमिपूजन* *सीसी रोड़, नाली, गार्डन निर्माण और पाइपलाइन विस्तार जैसे महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट कवर्धा की बुनियादी सुविधाओं को बनाएंगा सशक्त-उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा* इन कार्यो का किया भमिपूजन * करपात्री स्कूल के सामने गार्डन निर्माण के लिए 50 लाख रुपए। * विभिन्न वार्डों में सीसी सड़क और नाली निर्माण के लिए 3 करोड़ रुपए। * पाइपलाइन विस्तार के लिए 1 करोड़ 99 लाख रुपए। *25 लाख रुपये की लागत से शिवाजी महाराज की प्रतिमा का भूमिपूजन