कवर्धादुर्ग

नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि कुमार व टीम ने लिया मुख्यमंत्री से पुरस्कार

रायपुर में आयोजित स्वच्छता हैट्रिक महोत्सव में नगर पालिका कवर्धा पुरस्कृत

नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि कुमार व टीम ने लिया मुख्यमंत्री से पुरस्कार

कवर्धा-नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा आयोजित स्वच्छता का हैट्रिक महोत्सव सम्मान समारोह का आयोजन आज होटल बेबीलॉन रायपुर में किया गया। कार्य्रकम में स्वच्छता के क्षेत्र में बेहतर कार्य हेतु मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि कुमार शर्मा व टीम का सम्मान किया गया।

नगर पालिका कवर्धा चारो राज्य के 123 निकाय में सबसे स्वच्छ
नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि कुमार शर्मा ने बताया कि कैबिनेट मंत्री मो.अकबर भाई के कुशल नेतृत्व व उनके मार्गदर्शन में हमने नगर पालिका कवर्धा क्षेत्र में स्वच्छता के क्षेत्र में बेहतर कार्य किये है जिसका फलस्वरूप आज राष्ट्रीय सम्मान के उपरांत छत्तीशगढ़ के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा रायपुर के आयोजित कार्य्रकम से सम्मानित किया गया। सम्मान प्राप्त करने हेतु नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि कुमार शर्मा के साथ मुख्य नगर पालिका अधिकारी नरेश कुमार वर्मा, कार्यपालन अभियंता एम एल कुर्रे, पीआरओ बृजमोहन कुम्भकार, जिला समन्वयक संचित श्रीवास्तव ने मुख्यमंत्री के हाथों सम्मान प्राप्त किया।

रायपुर के बेबीलॉन होटल के हुआ कार्य्रकम
कवर्धा,,,नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि कुमार शर्मा ने रायपुर के होटल बेबीलॉन में आयोजित सम्मान समारोह में नगर पालिका परिषद कवर्धा का प्रतिनिधित्व करते हुए स्वच्छता सर्वेक्षण एवं गार्बेज फ्री सिटी में बेहतर प्रदर्शन के लिए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने चार राज्यो के 123 नगरीय निकाय में सर्वश्रेष्ठ नगर पालिका के रूप में नगर पालिका परिषद कवर्धा को प्रथम स्थान प्राप्त करने के लिए प्रशस्ति पत्र व मोमेंटो चिन्ह देकर सम्मानित किया।
ज्ञात हो कि भारत देश मे छत्तीशगढ़ राज्य को लगातार तीसरी बार स्वच्छ राज्य का पुरस्कार मिलने के उपलक्ष्य में छत्तीशगढ़ नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा पश्चात स्वच्छता का हैट्रिक महोत्सव का आयोजन रायपुर में किया गया। आयोजित कार्यक्रम में छत्तीशगढ़ के सभी नगर निगम, नगर पालिका, नगर पंचायत के माननीय अध्यक्ष, मुख्य नगर पालिका अधिकारियों व स्वच्छता से जुड़े अधिकारी कर्मचारियों को आमंत्रित किया गया था। जहाँ नई दिल्ली में पुरस्कृत सभी नगर निगम, नगर पालिका, नगर पंचायत के पदाधिकारियों व अधिकारियों को सम्मानित किया गया।,,,,।

Spread the love

Related Articles

Back to top button