*नगर पालिका कर्मचारियों का तीन दिवसीय हड़ताल कल से*

*रायपुर में होगा हड़ताल, प्रदेश भर से जुटेंगे कर्मचारी*

कवर्धा-छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय नवनियुक्त अधिकारी कर्मचारी कल्याण संघ द्वारा नगरीय निकायों में चरणबद्व तरीके से आंदोलन किया जा रहा है जिसके तहत अपनी माँगो को लेकर व संघ के आव्हान पर नगर पालिका के नियमित व प्लेसमेंट कर्मचारी दिनांक 18 सितंबर से 20 सितम्बर तक 3 तीन दिवस तक रायपुर स्थित तुता मैदान में हड़ताल पर रहेंगे। हड़ताल अवधि में निकाय के कार्य बंद रखेंगे इसके बाद भी शासन द्वारा माँगे पूरी नहीं की जाती है तो सभी अधिकारी कर्मचारी अनिश्चित क़ालीन हड़ताल पर चले जाएँगे।

*माँगो को लेकर होगा प्रदर्शन*
कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष बद्रीराम साहू ने बताया कि छत्तीसगढ़ प्रदेश नगरीय निकाय अधिकारी कर्मचारी कल्याण संघ से प्राप्त निर्देश के परिपालन एवं नगरीय निकाय की महासंघ बैठक में लिये गये निर्णय अनुसार हड़ताल में सभी अधिकारी-कर्मचारियों ने अपनी मांग को लेकर प्रदर्शन करेंगे।हड़ताल में जाने की सूचना नगर पालिका अध्यक्ष महोदय मनहरण कौशिक व मुख्य नगर पालिका अधिकारी रोहित साहू को सौंपा गया है

*ये है प्रमुख माँगे*
नगरीय निकायो में प्रत्येक माह 1 तारीख़ वेतन भुगतान ट्रेज़री के माध्यम से हो।

नगरीय निकायों में ठेका प्रथा बंद हो व 10 वर्ष सेवा पूर्ण करने वाले दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों का नियमितिकरण।

नगरीय निकाय में अन्य विभाग की भाँति ओल्ड पेंशन लागू हो।

नगरीय निकायों में कार्यरत कर्मचारियों के मृत्यु उपरांत परिवारजनो को संभाग स्तर में रिक्त पदो पर अनुकंपा नियुक्ति प्रदान करे।

संभाग स्तर में रिक्त पद पर पदोन्नति की कार्यवाही शीघ्र किया जावे।

छठवें एवम् सातवें वेतनमान की एरियर्स राशि का भुगतान की स्वीकृति प्रदान किया जावे।

Spread the love

You missed

गौ माता की अनदेखी पड़ी भारी तो चुनाव में भुगतना पड़ सकता है खामियाजा!** कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ | देखिये डी.एन. योगी की दमदार रिपोर्ट सड़कों पर लगातार गौवंश की मौतों को लेकर अब लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। गौ माता की सुरक्षा को लेकर यदि सरकार ने समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए, तो इसका राजनीतिक नुकसान आने वाले चुनाव में भाजपा को उठाना पड़ सकता है। जनता के बीच सवाल उठ रहा है—गौ माता के नाम पर राजनीति और घोषणाएं बहुत हुईं, लेकिन सड़क पर बेजुबान गौवंश की जान बचाने के लिए स्थायी व्यवस्था कब होगी? लोगों की भावनाएं इतनी आहत हैं कि कई लोग इसे गौ माता के प्रति लापरवाही का श्राप तक बता रहे हैं। हालांकि यह जनभावना है, लेकिन सरकार के लिए यह एक गंभीर चेतावनी जरूर है। अब सवाल सीधा है—गौ माता की सुरक्षा के लिए सरकार कब जागेगी? या फिर चुनावी मैदान में जनता अपने वोट से जवाब देगी? कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ रिपोर्ट — डी.एन. योगी

रायपुर में विधायक भावना बोहरा के निवास पर दिग्गज भाजपा नेताओं का जमावड़ा** कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट रायपुर में पंडरिया विधायक श्रीमती भावना बोहरा ने उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा, राजनांदगांव सांसद श्री संतोष पाण्डेय, संभाग प्रभारी श्री जगन्नाथ पाणिग्रही, जिला संगठन प्रभारी श्री महेश वर्मा एवं कबीरधाम जिला भाजपा अध्यक्ष श्री राजेन्द्र चंद्रवंशी का आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर सभी अतिथियों के साथ रात्रि भोजन हुआ। इसके बाद संगठन को मजबूत करने, क्षेत्रीय विकास और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर सार्थक चर्चा एवं विचार-विमर्श किया गया। रायपुर में हुई यह मुलाकात संगठनात्मक दृष्टि से भी अहम मानी जा रही है। कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ संपादक — डी.एन. योगी