कवर्धा

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय शनिवार को कवर्धा प्रवास पर, चन्द्रनाहू कुर्मी क्षत्रिय समाज के महाधिवेशन में होंगे शामिल

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय शनिवार को कवर्धा प्रवास पर, चन्द्रनाहू कुर्मी क्षत्रिय समाज के महाधिवेशन में होंगे शामिल

कवर्धा,  प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय कल शनिवार 14 सितम्बर को कवर्धा के प्रवास पर रहेंगे। मुख्यमंत्री श्री साय शनिवार को चन्द्रनाहू कुर्मी क्षत्रिय समाज कवर्धा राज द्वारा आयोजित 53 वां केंद्रीय महाधिवेशन में शामिल होंगे।
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार रायपुर स्थित पुलिस ग्राउंड हैलीपैड से 12:20 बजे कवर्धा के लिए प्रस्थान तथा 12:50 बजे कवर्धा के न्यू पुलिस लाईन स्थित हैलीपैड में आगमन होगा। इसके बाद मुख्यमंत्री श्री साय, 53 वां केंद्रीय महाधिवेशन-चन्द्रनाहू कुर्मी क्षत्रिय समाज कवर्धा राज द्वारा आयोजित महाधिवेशन में शामिल होंगे। यह महाधिवेशन पीजी कॉलेज मैदान स्थित न्यू इनडोर स्टेडियम में आयोजित है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार दोपहर 2 से 2:30 बजे तक समय आरक्षित है। 2:40 बजे मुख्यमंत्री श्री साय कवर्धा से रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

Spread the love

Related Articles

Back to top button