कलेक्टर ने हरी झंडी दिखाकर सद्भावना और स्वतंत्रता दौड़ का शुभारंभ किया और लोगों को देश सेवा का संदेश दिया कलेक्टर सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी एवं युवाओं ने हाथों में तिरंगा लहराते हुए उत्साह के साथ लगाई सद्भावना एवं स्वतंत्रता दौड़ कलेक्टर ने अजादी के अमृत महोत्सव के तहत जिले के अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि, युवाओं को दिलाई तिरंगा शपथ कवर्धा, । स्वतंत्रता दिवस की पूर्व बेला पर सोमवार 14 अगस्त को सबेरे सात बजे आउटडोर स्टेडियम में कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी कर्मचारी एवं युवाओं ने हाथों में तिरंगा लहराते हुए उत्साह के साथ सद्भावना एवं स्वतंत्रता दौड़ लगाई। कलेक्टर श्री महोबे ने हरी झंडी दिखाकर सद्भावना और स्वतंत्रता दौड़ का शुभारंभ किया। सद्भावना दौड़ में जिला पंचायत सीईओं श्री संदीप कुमार अग्रवाल, अपर कलेक्टर श्री निर्भय साहू, नगर पालिका अध्यक्ष श्री मनहरण कौशिक, विधायक प्रतिनिधि श्री चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी, सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी, जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में स्वामी विवेकानंद एकेडमी, स्कूली बच्चे शामिल हुए। कलेक्टर श्री महोबे ने अजादी के अमृत महोत्सव के तहत तिरंगा फहराने स्वतंत्रता सेनानियों, वीर सपूतों की भावना का सम्मान करने, देश के विकास और प्रगति के लिए खुद को समर्पित करने समाज में शांति और सद्भावना बनाए रखने की शपथ दिलाई। सद्भावना दौड़ का आयोजन जिला प्रशासन और खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर श्री महोबे ने सद्भावना दौड़ के प्रतिभागियों को सद्भावना और देश सेवा का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक अपने कर्तव्यों का निर्वहन निष्ठा और ईमानदारी के साथ करके देश की सेवा में अपनी भूमिका निभा सकते है। उन्होंने कहा कि देश के लिए मर-मिटना ही देश सेवा नहीं है, बल्कि जनहित में अच्छे कार्यो से भी प्रदेश और देश की सेवा की जा सकती है। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी श्री वाईडी साहू, उप संचालक पंचायत श्री राज तिवारी प्रभारी जिला खेल अधिकारी श्री एमके गुप्ता उपस्थित थे। Spread the love Post navigation स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त के अवसर पर बिलासपुर विधायक श्री अमर अग्रवाल जिला मुख्यालय कवर्धा के आचार्यपंथ श्री गृंधमुनि नाम साहेब शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मैदान में आयोजित मुख्य समारोह में ध्वाजारोहण कर करेंगे। श्री अग्रवाल परेड की सलामी लेंगे और जनता के नाम मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन करेंगे 1 साल से फरार स्थायी वारंटी आरोपी दिनेश कुमार मानिकपुरी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया