कवर्धा डी एन योगी कबीर क्रांति

*तिरंगा हमारा गर्व,गौरव और अभिमान है! हर घर तिरंगा अभियान राष्ट्रप्रेम के पुनर्जागरण का समय : भावना बोहरा*

*विधायक भावना बोहरा के नेतृत्व में भारत माता के जयघोष के साथ पंडरिया में निकाली गई तिरंगा यात्रा*

कवर्धा,,,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा देशभर में तिरंगा यात्रा निकालकर देशवासियों को हर घर तिरंगा अभियान से जुड़ने के लिए प्रोत्साहित कर रही है। अभियान के तहत भाजपा के कार्यकर्ता और नेता घर-घर जाकर स्वतंत्रता दिवस को और भी भव्य रूप में मनाने के लिए अपने-अपने घरों व प्रतिष्ठान में तिरंगा फहराने की अपील कर रहें हैं। इसी कड़ी में आज पंडरिया में विधायक में विधानसभा स्तरीय तिरंगा यात्रा निकाली गई जिसमें विधायक भावना बोहरा और सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने क्षेत्रवासियों को हर घर तिरंगा अभियान में शामिल होने का आग्रह किया।

इस अवसर पर विधायक भावना बोहरा ने कहा कि तिरंगा हमारा गर्व,गौरव और अभिमान है! इस तिरंगे की रक्षा एवं देश को स्वतंत्रता दिलाने के लिए असंख्य राष्ट्रभक्तों, सेनानियों एवं वीर योद्धाओ ने अपना जीवन समर्पित कर दिया। हर घर तिरंगा यात्रा उन्हीं असंख्य राष्ट्रभक्तों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने और राष्ट्रप्रेम के पुनर्जागरण का समय है, जिसमें हम सभी देशवासियों की भूमिका बहुमूल्य है।हर घर तिरंगा अभियान का उद्देश्य लोगों के दिलों में देशभक्ति की भावना जगाना और उन लोगों की याद दिलाना है, जिन्होंने इस महान राष्ट्र के निर्माण में अपना बहुमूल्य योगदान दिया। पिछले साल इस अभियान को जबरदस्त सफलता मिली थी। इस साल भी इसके जरिए लोगों को उत्साह और देशभक्ति के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर पूरा देश आज देशभक्ति के रंग में रंगा हुआ नजर आ रहा है। हर गाँव, गली, मोहल्ले में हमारा राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा शान के साथ लहरा रहा है इससे बड़ी गर्व व गौरव की अनुभूती हम सभी देशवासियों के लिए और क्या हो सकती है?

भावना बोहरा ने आगे कहा कि 12 से 15 अगस्त तक यह राष्ट्रव्यापी अभियान अपने आप में देश की एकता,अखंडता एवं संप्रभुता को दर्शाता है। जिस प्रकार देशवासियों का इस अभियान के प्रति उत्साह दिख रहा है वही भारत की असली शक्ति है। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में हमारा देश विकास के नए सोपान स्थापित कर रहा है। सैन्य शक्ति से लेकर अंतरिक्ष तक भारत अपनी क्षमता का लोहा मनवा रहा है। देश की पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था की ओर तीव्र गति से आगे बढ़ता यह नया भारत विक्सित भारत के संकल्प को जरुर पूरा करेगा। आज भाजपा सरकार की कुशल नीतियों और शासकीय योजनाओं के माध्यम से आम व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आया है। स्वच्छता को एक विजन बनाते हुए पूरे देश में स्वच्छता के लिए एक अलख जगाई है। गरीबों को उनका पूरा पैसा डीबीटी के जरिए मिल रहा है।

उन्होंने आगे कहा कि मोदी जी ने धुआंरहित वातावरण में खाना पकाने के लिए उज्ज्वला योजना के अंतर्गत गैस सिलेंडर प्रदान किए। महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए प्रधानमंत्री ने कई योजनाएं चलाई जिसमें छत्तीसगढ़ की महतारी वंदन योजना से लाखों महिलाओं को आर्थिक लाभ मिल रहा है। आयुष्मान कार्ड से अब गरीब व्यक्ति भी 5 लाख तक निश्शुल्क इलाज करा सकता है। उन्होंने सभी वर्ग का ख्याल रखा है। नल-जल योजना के जरिए हर घर तक पानी पहुंचाया जा रहा है। छत्तीसगढ़ में 18 लाख आवासहीन परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना का फायदा मिलेगा। ऐसी कई उपलब्धि एवं योजनाओं का सञ्चालन हुआ है जिससे आज हमारा छत्तीसगढ़ ही नहीं बल्कि पूरा भारत आज हर क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है। मैं समस्त छत्तीसगढ़ की जनता से आग्रह करती हूँ कि हम सभी इस अभियान से जुड़ कर अपने-अपने घरों व प्रतिष्ठानों पर त्याग, बलिदान, शांति और एकता का प्रतीक हमारा राष्ट्रीय ध्वज ‘तिरंगा’ फहराएं और अमर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त करें।

Spread the love

You missed

गौ माता की अनदेखी पड़ी भारी तो चुनाव में भुगतना पड़ सकता है खामियाजा!** कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ | देखिये डी.एन. योगी की दमदार रिपोर्ट सड़कों पर लगातार गौवंश की मौतों को लेकर अब लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। गौ माता की सुरक्षा को लेकर यदि सरकार ने समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए, तो इसका राजनीतिक नुकसान आने वाले चुनाव में भाजपा को उठाना पड़ सकता है। जनता के बीच सवाल उठ रहा है—गौ माता के नाम पर राजनीति और घोषणाएं बहुत हुईं, लेकिन सड़क पर बेजुबान गौवंश की जान बचाने के लिए स्थायी व्यवस्था कब होगी? लोगों की भावनाएं इतनी आहत हैं कि कई लोग इसे गौ माता के प्रति लापरवाही का श्राप तक बता रहे हैं। हालांकि यह जनभावना है, लेकिन सरकार के लिए यह एक गंभीर चेतावनी जरूर है। अब सवाल सीधा है—गौ माता की सुरक्षा के लिए सरकार कब जागेगी? या फिर चुनावी मैदान में जनता अपने वोट से जवाब देगी? कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ रिपोर्ट — डी.एन. योगी

रायपुर में विधायक भावना बोहरा के निवास पर दिग्गज भाजपा नेताओं का जमावड़ा** कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट रायपुर में पंडरिया विधायक श्रीमती भावना बोहरा ने उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा, राजनांदगांव सांसद श्री संतोष पाण्डेय, संभाग प्रभारी श्री जगन्नाथ पाणिग्रही, जिला संगठन प्रभारी श्री महेश वर्मा एवं कबीरधाम जिला भाजपा अध्यक्ष श्री राजेन्द्र चंद्रवंशी का आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर सभी अतिथियों के साथ रात्रि भोजन हुआ। इसके बाद संगठन को मजबूत करने, क्षेत्रीय विकास और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर सार्थक चर्चा एवं विचार-विमर्श किया गया। रायपुर में हुई यह मुलाकात संगठनात्मक दृष्टि से भी अहम मानी जा रही है। कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ संपादक — डी.एन. योगी