कलेक्टर ने महात्मा गांधी नरेगा अंतर्गत चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया

आंगनवाड़ी भवन एवं खाद्य गोदान निर्माण कार्य का सूचना फलक नहीं बनाने पर तकनीकी सहायक रोजगार सहायक एवं अन्य को थमाया नोटिस

सभी निर्माण कार्यों को गुणवत्ता के साथ समय पर पूर्ण करें: कलेक्टर श्री महोबे

कवर्धा, । महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना अंतर्गत चल रहे आंगनबाड़ी भवन खाद्य गोदाम निर्माण अमृत सरोवर नाली निर्माण सहित विभिन्न ग्राम पंचायत में चल रहे अनेक कार्यों का कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे ने आज निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री महोबे ने जनपद पंचायत बोड़ला के ग्राम पंचायत चिमरा जनपद पंचायत कवर्धा के ग्राम पंचायत बरपेलाटोला अमलीडीह सोनपूरी रानी एव जिंदा के कार्यों का निरीक्षण किया। ग्राम पंचायत चिमरा में बनाए जा रहे आंगनबाड़ी भवन और ग्राम पंचायत बरपेलाटोला, अमलीडीह में बनाया जा रहे खाद्य गोदाम निर्माण कार्य का सूचना बोर्ड नहीं बनाने पर संबंधित तकनीकी सहायक ग्राम रोजगार सहायक सरपंच एवं सचिव को कारण बताओं नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए। निर्माण एजेंसी को फटकार लगाते हुए नागरिक सूचना फलक को दो दिवस के भीतर बनाए जाने के सख्त निर्देश देते हुए कहा गया कि सभी कार्यों को तय समय में गुणवत्ता के साथ पूर्ण करना सुनिश्चित करे।

ग्राम पंचायत सोनपूरी रानी में बनाए गए नाली के कार्य की सहराना करते हुए उपयोगिता पर चर्चा की गई साथ ही इसके साफ सफाई समय समय पर कराते रहने के निर्देश सरपंच एवं सचिव को दिए गए। महात्मा गांधी नरेगा योजना एवं स्वच्छ भारत अभियान के अभिसरण से बनाए जा रहे सामुदायिक शौचालय का निरीक्षण करते हुए इसे जल्द पूरा करने के निर्देश दिए गए। शौचालय बन जाने के बाद आम जनता को उसके उपयोग के लिए प्रेरित करने के निर्देश देते हुए कहा गया कि साफ सफाई एवं रखरखाव की जिम्मेदारी भी ग्राम पंचायत पूरी करे। ग्राम पंचायत जिंदा में निर्मित अमृत सरोवर के कार्य का निरीक्षण करते हुए कलेक्टर श्री महोबे ने कहा कि आगामी स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त के अवसर पर ग्रामीणों को प्रेरित कर अमृत सरोवर स्थल में ध्वजारोहण करते हुए शासन द्वारा जारी दिशा निर्देश अनुसार विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किया जाए। अमृत सरोवर में आजीविका की गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए कार्य योजना बनाये जाने के निर्देश ग्राम पंचायत को दिए गए। मैदानी कर्मचारियों को निर्देशित करते हुए कहा गया कि महात्मा गांधी नरेगा अंतर्गत बनाए जाने वाले सभी परिसंपत्तियों के निर्माण के साथ ही नागरिक सूचना फलक अनिवार्यता बनाया जाए जिससे कि निर्माण कार्यों की संपूर्ण जानकारी ग्रामीणों को प्राप्त होती रहे। कार्यों में गुणवत्ता बनाए रखने के साथ ही समय पर कार्य पूर्ण करने के लिए विशेष रूप से निर्देशित किया गया। निर्माण कार्यों में नियोजित श्रमिकों को समय पर मजदूरी भुगतान करने के निर्देश संबंधितो को दिए गए। निरीक्षण के दौरान ग्राम पंचायत के सरपंच सचिव के अतिरिक्त अनुविभागीय अधिकारी ग्रामीण यांत्रिकी सेवा उप संभाग कवर्धा सहायक परियोजना अधिकारी महात्मा गांधी नरेगा योजना जिला पंचायत कार्यक्रम अधिकारी जनपद पंचायत कवर्धा तकनीकी सहायक सहित ग्रामीण उपस्थित रहे।

Spread the love

You missed

🎂 जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ 🎉 पंडरिया विधानसभा की लोकप्रिय एवं उत्कृष्ट विधायक श्रीमती भावना बोहरा जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ। 💐🎂 जनसेवा के प्रति आपकी निष्ठा, समर्पण एवं संवेदनशीलता वास्तव में प्रेरणादायी है। आपके नेतृत्व में पंडरिया विधानसभा विकास और प्रगति की नई ऊँचाइयों को छुए, यही हमारी मंगलकामना है। ईश्वर से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, सुख-समृद्धि एवं अपार सफलता प्रदान करें और आप इसी ऊर्जा, उत्साह एवं समर्पण के साथ सदैव जनसेवा करती रहें। 🌹 जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ एवं मंगलकामनाएँ। 🎉🎊 कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ संपादक — डी. एन. योगी की ओर से 🙏

🚩 हनुमान मंदिर में पहुंचा वानर राज, प्रसाद ग्रहण कर प्रतिमा के सामने झुका सिर; श्रद्धालुओं ने कहा—अद्भुत है यह आस्था! कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये, संपादक डी.एन. योगी की रिपोर्ट कवर्धा। वार्ड नंबर 9 स्थित कैलाश केदारनाथ मंदिर परिसर में रविवार शाम आस्था से जुड़ा एक अनोखा दृश्य देखने को मिला। मंदिर परिसर में वटवृक्ष के नीचे स्थित हनुमान मंदिर में प्रतिदिन श्रद्धालु पूजा-अर्चना कर प्रसाद चढ़ाते हैं। बताया जाता है कि एक वानर भी अक्सर यहां पहुंचकर प्रसाद ग्रहण करता है। 23 अगस्त 2026 की शाम करीब 6 बजे एक महिला द्वारा हनुमान जी को प्रसाद चढ़ाए जाने के दौरान वानर मंदिर के पास पहुंच गया। उसने प्रसाद ग्रहण किया और कुछ देर हनुमान जी की प्रतिमा के सामने बैठा रहा। तस्वीरों में उसका सिर प्रतिमा की ओर झुका हुआ नजर आ रहा है, जिसे श्रद्धालु हनुमान जी को प्रणाम करने जैसा भावपूर्ण दृश्य मान रहे हैं। इस पूरे दृश्य को मौके पर मौजूद डी.एन. योगी एवं संतोष नामदेव ने अपने मोबाइल कैमरे में कैद किया। देखते ही देखते यह दृश्य श्रद्धा और कौतूहल का विषय बन गया। इसी परिसर में भगवान शिव की पूजा-अर्चना के साथ महिलाओं की टीम द्वारा भजन-कीर्तन भी किया जाता है। मंदिर परिसर का यह शांत और भक्तिमय वातावरण इस अनोखे दृश्य के कारण और भी विशेष बन गया।  श्रद्धालुओं की आस्था है—वानर को बजरंगबली का स्वरूप माना जाता है। वहीं तस्वीरों में कैद यह दृश्य निश्चित रूप से लोगों के लिए भावनात्मक और आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। 🚩 जय श्री राम… जय बजरंगबली… हर हर महादेव! 🚩  फोटो: डी.एन. योगी एवं संतोष नामदेव  संपादक — डी.एन. योगी कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़