कवर्धा डी एन योगी कबीर क्रांति

*भाजपा शहर मण्डल ने किया पारम्परिक हरेली तिहार पर गेड़ी दौड़ एवं नारियल फेंक प्रतियोगिता का आयोजन*

*सैकड़ो की संख्या में शहर वासियों ने लिया नारीयल फेक आयोजन में भाग*

कवर्धा -भाजपा शहर मण्डल कवर्धा के द्वारा अपनी छत्तीसगढ़ का प्रथम पारम्परिक त्यौहार हरेली के अवसर पर पहली बार कवर्धा में ,गेड़ी दौड़ प्रतियोगिता एवं नारियल फेंक प्रतियोगिता का भव्य आयोजन स्थानीय भारत माता चौक में किया गया।

भाजपा शहर मण्डल अध्यक्ष चंद्र प्रकाश चंद्रवंशी ने बताया कि हरेली पर्व हमारे छत्तीसगढ़ संस्कृति का एक अनूठा पर्व है ,जिसमें शौर्य और साहस के साथ अपनी परंपरा का निर्वहन छत्तीसगढ़ की संस्कृति में होता है ,इस छत्तीसगढ़ की महान संस्कृति को आगे बढ़ाने हेतु भाजपा शहर मंडल के द्वारा कवर्धा में के हृदय स्थल भारत माता चौक अंबेडकर चौक में रविवार , गेड़ी दौड़ एवं नारियल फेंक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया ।

इसमें गेड़ी दौड़ में प्रथम पुरस्कार टेक राम साहू 3000 रूपये,द्वितीय पुनेश धुर्वे- 2000, तथा तृतीय वीरेंद्र साहू – 1000 रुपये का नगद पुरस्कार, प्राप्त किया । नारियल फेक में प्रथम पुरस्कार 3000 रूपये रवि कश्यप ,द्वितीय पुरुस्कार 2000,कमलेश निषाद एवं तृतीय पुरुस्कार 1000 रुपये अरुण धुर्वे ने नगद पुरस्कार प्राप्त किया ।

इस अवसर पर सांसद संतोष पाण्डे ने कहा गेड़ी एक तरह से हमारी छत्तीसगढ़ी में अपनी शौर्य और वैज्ञानिकता को दिखाता है ,हरेली के दिन हर घर मे नीम की टहनियों को लगाया जाता है ताकि हमारे घरों में इंफेक्शन न साथ-साथ अपनी परंपरा का निर्वहन करता है ,आज के दिन से हमारे छत्तीसगढ़ में त्योहारों का आरंभ हो जाता है,हरेली के दिन हम अपने घरों के कृषि औजारों की पूजा करते हैं ,एक प्रकार से सनातन की संस्कृति का यह अद्भुत रूप है । इस महान संस्कृति को आगे बढ़ने का कार्य भाजपा शहर मण्डल ने किया है, ताकि छत्तीसगढ़ के महान संस्कृति जन जन तक पहुंच सके इस शानदार आयोजन के लिए भाजपा शहर मंडल को कोटिशः बधाई ।
इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष अशोक साहू ने कहा छत्तीसगढ़ पारम्परिक त्यौहार हरेली के अवसर पर शहर मंडल ने शानदार गेड़ी दौड़ और नारियल फेक का आयोजन किया । इस त्योहार को ग्रामीण अंचलों में इसी उत्साह के साथ मनाया जाता है । उन्होंने कहा यह प्रथम आयोजन था उसे बहुत बढ़िया तरीके से आयोजित किया गया आने वाले वर्ष में ईनाम की राशि बढ़ाकर 11 हजार प्रथम पुरस्कार किया जाएगा और इस परंपरा को हम सब मिलकर आगे बढ़ायेगे । उन्होंने हरेली पर्व पर जिले वासियों को बधाई दी ।

इस अवसर पर,पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रामकुमार भट्ट,जिला भाजपा महामंत्री संतोष पटेल,नगर पालिका अध्यक्ष मनहरण कौशिक मंडल प्रभारी मनोज गुप्ता,श्रीमती मधु तिवारी ,रघुनाथ योगी,सुनील दोषी,सनत साहू,जशवंत छाबड़ा,श्रीकान्त उपाध्याय,सालिक निर्मलकर, राजा पीयूष टाटिया,नीलेश जैन,आंनद मिश्रा,पार्षद पवन जायसवाल,प्रमोद शर्मा,सुनील साहू,अजय ठाकुर,संजय मिश्रा,दुर्गेश अवस्थी, कमलेश द्विवेदी,हर्ष खुराना,दुर्गेश ठाकुर,दीपक सिन्हा,

Spread the love

You missed

🎂 जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ 🎉 पंडरिया विधानसभा की लोकप्रिय एवं उत्कृष्ट विधायक श्रीमती भावना बोहरा जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ। 💐🎂 जनसेवा के प्रति आपकी निष्ठा, समर्पण एवं संवेदनशीलता वास्तव में प्रेरणादायी है। आपके नेतृत्व में पंडरिया विधानसभा विकास और प्रगति की नई ऊँचाइयों को छुए, यही हमारी मंगलकामना है। ईश्वर से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, सुख-समृद्धि एवं अपार सफलता प्रदान करें और आप इसी ऊर्जा, उत्साह एवं समर्पण के साथ सदैव जनसेवा करती रहें। 🌹 जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ एवं मंगलकामनाएँ। 🎉🎊 कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ संपादक — डी. एन. योगी की ओर से 🙏

🚩 हनुमान मंदिर में पहुंचा वानर राज, प्रसाद ग्रहण कर प्रतिमा के सामने झुका सिर; श्रद्धालुओं ने कहा—अद्भुत है यह आस्था! कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये, संपादक डी.एन. योगी की रिपोर्ट कवर्धा। वार्ड नंबर 9 स्थित कैलाश केदारनाथ मंदिर परिसर में रविवार शाम आस्था से जुड़ा एक अनोखा दृश्य देखने को मिला। मंदिर परिसर में वटवृक्ष के नीचे स्थित हनुमान मंदिर में प्रतिदिन श्रद्धालु पूजा-अर्चना कर प्रसाद चढ़ाते हैं। बताया जाता है कि एक वानर भी अक्सर यहां पहुंचकर प्रसाद ग्रहण करता है। 23 अगस्त 2026 की शाम करीब 6 बजे एक महिला द्वारा हनुमान जी को प्रसाद चढ़ाए जाने के दौरान वानर मंदिर के पास पहुंच गया। उसने प्रसाद ग्रहण किया और कुछ देर हनुमान जी की प्रतिमा के सामने बैठा रहा। तस्वीरों में उसका सिर प्रतिमा की ओर झुका हुआ नजर आ रहा है, जिसे श्रद्धालु हनुमान जी को प्रणाम करने जैसा भावपूर्ण दृश्य मान रहे हैं। इस पूरे दृश्य को मौके पर मौजूद डी.एन. योगी एवं संतोष नामदेव ने अपने मोबाइल कैमरे में कैद किया। देखते ही देखते यह दृश्य श्रद्धा और कौतूहल का विषय बन गया। इसी परिसर में भगवान शिव की पूजा-अर्चना के साथ महिलाओं की टीम द्वारा भजन-कीर्तन भी किया जाता है। मंदिर परिसर का यह शांत और भक्तिमय वातावरण इस अनोखे दृश्य के कारण और भी विशेष बन गया।  श्रद्धालुओं की आस्था है—वानर को बजरंगबली का स्वरूप माना जाता है। वहीं तस्वीरों में कैद यह दृश्य निश्चित रूप से लोगों के लिए भावनात्मक और आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। 🚩 जय श्री राम… जय बजरंगबली… हर हर महादेव! 🚩  फोटो: डी.एन. योगी एवं संतोष नामदेव  संपादक — डी.एन. योगी कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़