*बरसते पानी,पहुंच विहीन ग्राम पडकीपारा पहुंचे BMO लोहारा*

*बरसते पानी,पहुंच विहीन ग्राम पडकीपारा पहुंचे BMO लोहारा*
कवर्धा,,,आज दिनांक 14 जुलाई को खंड चिकित्सा अधिकारी डा संजय खरसन टीम सहित ग्राम पंडकीपारा बैगा ग्राम पहुंचे! पूर्व सूचित घटनाओं (उल्टी दस्त) के संबंध में पीड़ित परिवार एवम ग्राम वासियों के जानकारी प्राप्त कर आवश्यक दस्तावेज तैयार किया गया!! विदित हो कि उक्त ग्राम में प्रथम सूचना दिनाक से ही पीएचसी प्रभारी विनोद चंद्रवंशी RMA की टीम सहसपुर AAM के कर्मचारी लगातार15दिनों से शिविर लगाकर ग्राम में,सेक्टर सुपरवाइजर एवम नजदीक AAM के स्वास्थ्य कर्मियों का सहयोग लेकर कार्य कर रहे,लोगो को क्लोरीन की गोली उबला पानी, जंगली भाजी , फुटू मशरूम खाने से मनाही किया गया है”जिसका पालन भी किया जा रहा है!!आज बीएमओ सर के साथ श्री सुरेश राजपूत BETO , श्री टी एल निषाद, जी के गोप, टी एल श्याम एवम अन्य कर्मचारी घर घर भ्रमण कर सभी लोगों डायरिया प्रबंधन के अंतर्गत जानकारी दिए!!ग्राम में स्थिति सामान्य है!
Cmho डा बी एल राज एवम एपिडेमियोलाजी श्री नेतराम साहू भी आज पूर्व प्रभावित ग्राम पहुंच कर लोगों को स्वास्थ्य शिक्षा दिए!




